{"_id":"5acfc8744f1c1b4c3e8b4d3e","slug":"141523566708-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर पैसे लेने का वीडियो वायल दो पुलिस मुलाजिम सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाके पर पैसे लेने का वीडियो वायल दो पुलिस मुलाजिम सस्पेंड
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण खबर.....
नाके पर पैसे लेने का वीडियो वायरल होते ही दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
मोहाली फेज-7 स्थित चावला लाइट प्वाइंट के पास लगाया था नाका
ट्रैफिक जोन दो के इंचार्ज को भी बदला, सस्पेंड मुलाजिमों में एक महिला
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नाके पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पैसे लेकर छोड़ने का ट्रैफिक पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वीरवार को वायरल हो गया। जिला पुलिस ने हरकत में आते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी अशोक कुमार व महिला मुलाजिम पूजा रानी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, ट्रैफिक जोन-2 के इंचार्ज भजन सिंह को बदल दिया गया। अब उनकी जगह गुरमीत सिंह सोहल को इंचार्ज लगाया गया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला है, जब इस तरह नाके पर किसी पुलिस मुलाजिम का वीडियो बना है। इससे पहले पुलिस ने एक कॉलर कैमरे व माइक वाला प्रोजेक्ट जरूर शुरू किया था। उस समय उम्मीद जताई गई थी कि इससे पुलिस के काम में पारदर्शिता आएगी। हालांकि, प्रोजेक्ट को ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है।
---बॉक्स
इस तरह हुआ खेल
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो फेज-7 चावला चौक का है, जहां पर ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया था। नाके पर वहां से वाहन लेकर गुजर रहे लोगों की पुलिस जांच कर रही थी। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी किसी वाहन चालक के कागज चेक कर रहा था। इसी बीच एक वाहन चालक हाथ मेें हेलमेट पकड़े खड़ा दिखाई देता है। नाके पर महिला पुलिस मुलाजिम भी साथ खड़ी रहती है। चालक से बातचीत के बाद पुरुष पुलिस मुलाजिम ने उक्त महिला मुलाजिम को गाड़ी के दूसरी साइड भेज दिया।
---बॉक्स
ऐसे शुरू हुई पैसे की डील
लड़का हेलमेट लेकर चालान बुक लेकर गाड़ी के पास खड़े पुलिस मुलाजिम के पास जाता है। इसके बाद वह पुलिस मुलाजिम को कहता है कि उसका चालान न काटे। वह कहता है कि वह बाइक मांग कर लाया है। इस पर पुलिस वाला कहता है कि यह चोरी का भी हो सकता है। फिर पुलिस वाला कहता है कि उसके पास बाइक के कोई दस्तावेज नहीं हैं। इस पर लड़का कहता है कि उसके पास लाइसेंस है, जिसे वह दिखा सकता है। फिर लड़का कहता है कि मैडम को कागज दिखा दिए हैं। चालान न करो। इसके बाद पुलिस वाला कहता है कि अगर चालान नहीं कटवाना तो गाड़ी की दूसरी तरफ खड़ी महिला पुलिस मुलाजिम से मिले।
विज्ञापन
---बॉक्स
पैसे पकड़ते बोली, दोबारा गलती न करीं
इसके बाद लड़का गाड़ी के दूसरी साइड पहुंच जाता है। महिला पुलिस मुलाजिम पैसे लेने के लिए वहां पर खड़ी सफेद रंग की कार के पीछे रहती है। इसके बाद महिला पुलिस पैसे पकड़ लेती है। साथ ही नसीहत देती है कि दोबारा गलती न करीं। इसके बाद युवक वहां से चला जाता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा कि युवक के दूसरे साथी ने सारी वारदात कैमरे में कैद कर ली। हालांकि, जो महिला पुलिस मुलाजिम दिख रही है वह नई भरती हुई मुलाजिम है।