फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दुबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट में तीन किलो लावारिस सोना बरामद

दुबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट में तीन किलो लावारिस सोना बरामद

Tue, 07 May 2019 02:20 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
दुबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट में तीन किलो लावारिस सोना बरामद
जीरकपुर। सोमवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सुबह 10.30 बजे इंडिगो की दुबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट में तीन किलो लावारिस सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 9540000 रुपये है। बताया जा रहा है कि तीन किलो वजनी सोने को कार्ड बोर्ड बॉक्स में लपेटा गया था और विमान के सीट के बगल में खिड़की के पास छिपा दिया गया था। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद, चेकिंग के दौरान जैसे ही फ्लाइट में सोना मिलने की सूचना मिली। अफरा तफरी मच गई। यह सोना सीट संख्या 30-ए के पास से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बरामद किया। जब सोना फ्लाइट में मिला, तब सभी यात्री उतर चुके थे। एक-एक किलोग्राम की तीन सोने की छड़े कस्टम विभाग ने बरामद की हैं।
विज्ञापन


सोना तस्करी के नित्य नए हथकंडे, 35 दिन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दस किलो सोना पकड़ा
जीरकपुर। चंडीगढ़ में सोने की तस्करी का बड़ा गिरोह सक्रिय हो गया है। तस्कर दुबई से सोना तस्करी कर रहे हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट में महज 35 दिन में पकड़े गए सोना के आंकड़ों पर गौर करें तो 10 किलो सोना पुलिस ने एयरपोर्ट से बरामद किया है।
विज्ञापन

कस्टम और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कई चौंकाने वाली बातें उजागर हुई हैं। तस्करी का सोना पकड़ा न जा सके इसलिए तस्करों द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सोने को गलाकर छोटे बार के रूप में, दरवाजे की चिटकनियों के अंदर के लीवर सोने के बनवाकर, बीज के आकार के चिप्स बनाकर, खजूर में छिपाकर दुबई से लाया जाता है। तो कभी इसे पीस कर अन्य धातुओं में मिला दिया जाता है, ताकि यह मिश्रण अयस्क की तरह दिखे। यहां तक कि बेल्ट में बकल को सोने का बना दिया जाता है या टॉर्च की बैटरी ही सोने की बना दी जी है। हालांकि इसकी निगरानी करने वाले अधिकारी स्वीकार करते हैं कि सोने की तस्करी को रोकना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed