{"_id":"5c54a2b9bdec22738a474221","slug":"131549050553-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने की डिलीवरी देने डिलीवरी ब्यॉय को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने की डिलीवरी देने डिलीवरी ब्यॉय को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीटने वाले ने खुद को एक प्राइवेट कॉलेज का प्रबंधक बताया
- पुलिस ने डीडीआर दर्ज की, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सोहाना स्थित एक प्राईवेट कालेज में खाने की डिलीवरी देने गए डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रबंधन पर ही मारपीट के आरोप लगे हैं। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी बाजू में फ्रेक्चर आया है। इस संबंधी शिकायत सोहाना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ डीडीआर दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
अस्पताल में इलाज करवा रहे युवक करण निवासी सिरसा (हरियाणा) ने बताया कि बीते दिन वह उक्त कालेज में खाने की डिलीवरी देने के लिए गया था। कालेज में किसी लड़की की ओर से दिए गए आर्डर का बाकायदा मैसेज भी उसके पास आया था। खाना पहुंचाने के लिए उसने कालेज के गेट पर पहुंच कर उस लड़की को फोन किया तो उसने कहा कि वह बाहर आ कर खाना पकड़ लेती है। अभी वह इंतजार कर ही रहा था कि अंदर से एक व्यक्ति आया जो कि खुद को कालेज का प्रबंधक बता रहा था। आते ही उस व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट में उसकी बाजू टूट गई है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संपर्क करने पर पुलिस स्टेशन सोहाना से जांच अधिकारी भूपिन्द्र ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल धारा 323 तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।