फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   छठी क्लास की छात्रा से रेप

छठी क्लास की छात्रा से रेप

Thu, 16 May 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
छठी क्लास की छात्रा से रेप
मोहाली। कुंभड़ा में छठी क्लास की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की को पीजी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान सागर (19) निवासी यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि आरोपी उसकी लड़की को पीजी में ले गया था। जहां पर जाकर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मां ने बताया कि घटना के बाद से लड़की काफी सहम गई थी। वह कुछ बोल तक नहीं रही थी। न ही अपने दोस्तों संग खेल रही थी। उसने उससे पूछा भी, लेकिन वह कुछ नहीं बोल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान मंगलवार को आरोपी ने दोबारा दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद लड़की ने अपनी चुप्पी तोड़ी। साथ ही उसे सारी बात बताई। इस दौरान यह बात भी सामने आई है कि आरोपी का पीड़ित परिवार के यहां आना-जाना था। पीड़ित लड़की के परिजन मजदूरी करते हैं। वे सुबह काम पर जाने के बाद शाम को लौटते हैं। इसी बात का आरोपी ने फायदा उठाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि इससे पहले भी जिले में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। मटौर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी टैक्सी चालक को भी काबू कर लिया है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed