{"_id":"5c8ab8c9bdec2213f8015c10","slug":"121552595145-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार बनकर कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश मोहाली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्रकार बनकर कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश मोहाली पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश
पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, एक पकड़ से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। लोगों को ठगने वाले यह आरोपी खुद को पत्रकार बताते थे। आरोपियों की पहचान विजय कुमार जिंदल उर्फ शिवम और सोनू के रूप हुई है। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस को फेज-6 इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली स्थित हायर टेक्नोलॉजी एलएलपी के पार्टनर रणजीत सिंह ने शिकायत दी कि उसकी दूसरी कंपनी हायर मल्टीब्रांड कार सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में उसका दोस्त अवतार सिंह अपनी कार सर्विस करवाने आया था। इस दौरान आरोपी व्यक्ति व उसकी महिला साथी वहां पर आए। उन्होंने हायर कंपनी के रेगुलेशन समझने के बहाने उनका वीडियो बना लिया और वीडियो को गलत तरीके से यू ट्यूब चैनल न्यूज प्लस प्राइवेट लिमिटेड पर अपलोड कर लाइव कर दिया। इसके बाद उन्होंने अवतार को फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद शिवम नाम के आरोपी का फोन आया और उसने धमकी दी कि वह उसकी कंपनी फर्जी है, वह उसकी बदनामी कर देंगे, उसका कारोबार नहीं चलने देंगे। उसने पांच लाख रुपये की मांग की। इसके अलावा अपने आपको एक चिट फंड विरोध फ्रंट का प्रधान बताने वाले पीएस सगहल नाम के व्यक्ति का फोन आया, उससे भी पांच लाख रुपये की मांग की। उन्होंने इस संबंधी फोन रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के पास से पुलिस को कई मीडिया हाउसेेज के आईकार्ड व दस्तावेज मिले हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ने पंजाब व हरियाणा सरकार से एक्रिडिएशन भी करवाई हुई थी।