{"_id":"5c80361bbdec2214485584a3","slug":"121551906331-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुलाजिमों पर कार चढ़ाने कोशिश, वर्दी भी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुलाजिमों पर कार चढ़ाने कोशिश, वर्दी भी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीआर कर्मियों पर जीप चढ़ाने की कोशिश, फाड़ी वर्दी
एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार रात का है मामला, पुलिस कर रही थी गश्त
इस दौरान कर्मियों से हाथापाई भी की, पुलिस ने तीनों आरोपियों को पीछा कर दबोचा
आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर गश्त कर रही पुलिस पार्टी पर मंगलवार रात तीन युवकों ने पहले फिल्मी स्टाइल में अपनी थार जीप चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें दबोचा तो आरोपी हाथापाई पर उतर आए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी। साथ ही गाली गलौच भी की। पीसीआर पार्टी ने अन्य पुलिस मुलाजिम बुलाकर आरोपियों को दबोचा और सोहाना थाने ले जाया गया। यहां पीसीआर कर्मी प्रदीप सिंह की शिकायत पर प्रिंस निवासी अली बाग रोड बटाला, रिशी निवासी एयरोसिटी मोहाली व प्रदीप निवासी गांव फैजापुर (बटाला) के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 186, 294, 427 के तहत केस दर्ज किया गया। एसएचओ दलजीत सिंह ने आरोपियों को काबू करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को बुधवार को अदालत मेें पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बॉक्स
ऐसे हुई थी घटना
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह पीसीआर पार्टी की ईको-25 पर तैनात था। उसके साथ कांस्टेबल मोमन राम भी ड्यूटी पर था। करीब 8 बजे उनकी ड्यूटी एयरपोर्ट रोड पर गांव बाकरपुर चौक व एयरोसिटी क्षेत्र में थी। जब वे एयरोसिटी लाइट प्वाइंट के नजदीक थे तो एक थार जीप में सवार तीन युवकों ने उन्हें देखकर गलत इशारे करने शुरू कर दिए। फिर वह गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने युवकों को रुकने का इशारा किया तो युवकों ने उन पर जीप चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद वह फरार हो गए।
---बॉक्स
एयरोसिटी में जाकर उलझे पुलिस से
पुलिस कर्मियों ने जब जीप का पीछा किया तो वे एयरोसिटी में स्थित एक मकान के नजदीक जाकर रुक गए। पूछताछ करने पर तीनों ने दोनों पुलिस कर्मियों को पकड़ लिया और हाथापाई करने लगे। इसी हाथापाई में प्रदीप सिंह की वर्दी वाली शर्ट फाड़ दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावरों ने पीसीआर की गाड़ी पर भी कुछ मारकर नुकसान पहुंचाया।