{"_id":"5b3bdce64f1c1ba1288b478c","slug":"121530649830-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाया फंदा,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने लगाया फंदा,
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के लिए
युवती ने लगाया फंदा, दोस्त पर केस दर्ज
सबहेड
जीजा ने आरोप लगाया कि शिवानी को कई दिनों से परेशान कर रहा था अंश
खास बात
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-57 में एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शिवानी निवासी जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के गांव चांदमारी धर्मशाला के रूप में हुई है। थाना फेज-एक की पुलिस ने मृतका के रिश्तेदारों की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश के गांव अंब निवासी अंश नाम के युवक पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 306 तहत केस दर्ज किया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस को दिए बयान में रणजीत कुमार निवासी गांव धनास (चंडीगढ़) ने बताया कि उनकी साली शिवानी मोहाली में प्राइवेट जॉब करती थी और मोहाली के सेक्टर-57 में किराए के मकान में रह रही थी। मंगलवार को उन्हें किसी ने फोन पर बताया कि शिवानी की लाश पंखे से लटक रही है। रणजीत कुमार ने बताया कि मोहाली पहुंचकर जब उन्होंने पता किया तो पता चला कि शिवानी की हिमाचल प्रदेश के अंब निवासी एक अंश नाम के लड़के से दोस्ती थी लेकिन वह उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। उसके परेशान करने कारण ही शिवानी ने आत्महत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उनके बयानों पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।