{"_id":"5a6ce3824f1c1b8f268b69cf","slug":"121517085570-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव खाली प्लॉट में फैंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव खाली प्लॉट में फैंका
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरहमी से युवक की हत्या कर शव फेंका
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात स्थित प्लॉट से मिला शव
शव पर थे तेज हथियार के कई निशान, नहीं हो पाई अब तक पहचान
युवक की पहचान करने के लिए अलर्ट राज्य के सभी जिलों को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात स्थित खाली प्लॉट में एक युवक की संदिग्ध हालत में हत्या का मामला सामने आया है। युवक के शरीर पर तेजधार हथियार कई कई वार थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि शव को देखने से लग रहा है कि मृतक की उम्र करीब 25 साल होगी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही युवक की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने इस संबंध में अन्य जिलों को भी अलर्ट भेजा है। इसमें मृतक की फोटो शामिल है। साथ ही कहा है कि यदि कहीं इस संबंधी शिकायत दर्ज हुई हो तो तुरंत उन्हें सूचित किया जाए। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी के पहचान होते ही सारी कहानी से पर्दा उठ जाएगा।
ऐसे पुलिस को मिली सूचना
पुलिस के कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी कि फेज-सात स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और पीसीआर मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि वहां एक युवक का शव पड़ा था। शव पर तेजधार हथियारों के निशान थे। युवक की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया।
किसी भेदी का काम, कत्ल किसी दूसरी जगह हुआ
पुलिस हत्या के स्टाइल को देखकर मानकर चल रही है कि वारदात को अंजाम पूरी प्लानिंग से दिया गया है। युवक को किसी अन्य स्थान पर मारा गया है। इसके बाद शव को प्लॉट में फेंक दिया गया। इससे यही लगता है कि हत्या करने वाला अंजान नहीं बल्कि कोई करीबी ही रहा होगा।
विज्ञापन
कुछ लोगों को राउंअप कर पूछताछ की
इस मामले को हल करने के लिए पुलिस ने टीमें बना दी है। इसके बाद जिस जगह शव मिला, वहां आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। हालांकि पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।
फोन काल्स का लिया डंप, कैमरे खंगाले
पुलिस ने उस इलाके में हुई फोन काल्स डिटेल का डंप भी लिया है। ताकि पता चल सके कि उस इलाके में कितनी कॉल्स हुई हैं। कौन-कौन लोग उस एरिया में आए। इसके अलावा उक्त इलाके में स्थित कंपनियों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि पुलिस को कोई लीड हाथ लग सके।