फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मामला राहुल गांधी के नकली पीए का :

मामला राहुल गांधी के नकली पीए का :

Mon, 19 Jun 2017 07:51 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
मामला राहुल गांधी के नकली पीए का :
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...................
विज्ञापन


:::::::::::::राहुल गांधी के फर्जी पीए का मामला::::::::::::::::

प्रोडक्शन वारंट पर तूर से पूछताछ करेगी पुलिस
-अदालत ने आरोपी परमिंदर की जमानत याचिका की खारिज
-
अश्वनी कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
राहुल गांधी का फर्जी पीए बनकर लोगों को ठगने वाला परमिंदर सिंह तूर ने सोमवार को डेराबस्सी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस तूर को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए सोमवार को अदालत पहुंच गई। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए परमिंदर तूर की जमानत याचिका खारिज कर दी और पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए तूर से पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि परमिंदर सिंह तूर खुद को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का निजी सलाहकार बताकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। जबकि पुलिस ने शुक्रवार को वीआईपी रोड पर एक होटल से गनमैनों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं होने के कारण अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल इस संबंध में जीरकपुर आकर पुलिस अधिकारियों से मीटिंग की और परमिंदर तूर खिलाफ जानकारियां जुटाने के लिए कहा था। तूर के गिरफ्तार होने की खबरें समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद ठगी के शिकार हुए लोग एक-एक करके पुलिस को शिकायतें दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवंत सिंह निवासी मलेरकोटला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परमिंदर तूर से उसकी मुलाकात बीते वर्ष अक्तूबर में हुई थी। उसने उसे एक पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये नकद और बैंक अकाउंट के जरिए लिए थे। पैसे लेने के बाद लंबा समय बीत जाने के बावजूद तूर ने न तो उनका काम किया और न ही पैसे लौटाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि अखबार में जब परमिंदर तूर के गिरफ्तार होने की खबर पढ़ी तो जीरकपुर पुलिस को शिकायत दी है।


कोट्स ::::::::::::
सोमवार को परमिंदर तूर ने डेराबस्सी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसको अदालत ने खारिज कर दिया है। रविवार को बलवंत सिंह की शिकायत पर पूछताछ के लिए अदालत में तूर को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की गई थी, जिसको अदालत ने सुनवाई के बाद स्वीकार कर लिया है।
-फूलचंद, जांच अधिकारी जीरकपुर पुलिस स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed