फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : कार चालक का चालान करना ट्रैफिक हवलदार को पड़ा महंगा, विभाग ने किया सस्पैंड

जीरकपुर : कार चालक का चालान करना ट्रैफिक हवलदार को पड़ा महंगा, विभाग ने किया सस्पैंड

Wed, 23 Jan 2019 02:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : कार चालक का चालान करना ट्रैफिक हवलदार को पड़ा महंगा, विभाग ने किया सस्पैंड
चालान करना ट्रैफिक हवलदार को पड़ा महंगा, विभाग ने किया सस्पेंड
विज्ञापन

कार चालक ने मनजीत सिंह के खिलाफ विभाग के आलाधिकारियों से की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। ट्रैफिक पुलिस में तैनात हवलदार मनजीत सिंह को एक कार का चालान करना महंगा पड़ गया। उसे पुलिस विभाग ने सस्पेंड करते हुए लाइन पुलिस हाजिर कर दिया है। हालांकि उनकी जगह पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। गौरतलब है कि परमजीत सिंह निवासी चंडीगढ़ ने हवलदार मनजीत सिंह के खिलाफ विभाग के आलाधिकारियों से शिकायत की थी।
शिकायतकर्ता परमजीत सिंह ने बताया था कि सोमवार को वह पंचकूला जा रहे थे। रास्ते में जीरकपुर के कालका चौक के पास हवलदार मनजीत सिंह ने रेड लाइट जंप करने का चालान करने की कोशिश की। इसका उन्होंने विरोध किया तो हवलदार मनजीत ने उसकी कार का साइड का शीशा तोड़ते हुए चाबी निकाल ली।
विज्ञापन

दूसरी ओर, हवलदार मनजीत का आरोप था कि कार चालक परमजीत ने कार उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की, जिस कारण उसके हाथ में चोट आई है। इस बीच आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने दोनों के बीच आपसी समझौता करवाकर कार चालक को वहां से रवाना किया।कार चालक के जाने के बाद मनजीत सिंह उसी जख्मी हाथ से काम करता नजर आया। वहीं, बाद में मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा, जिन्होंने कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मामले की जांच करके एक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई, जिन्होंने कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह को सस्पेंड करके पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है।
- भूपिंदर ढिल्लों, इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed