फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   340 शराब की पेटियां बरामद

340 शराब की पेटियां बरामद

Wed, 19 Dec 2018 12:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
340 शराब की पेटियां बरामद
खरड़। सीआईए स्टाफ ने अवैध शराब की 340 पेटी समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुुलिस ने पंचायती चुनावों के संबंध में खरड़ लांडरा रोड पर गांव संते माजरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक कैंटर नंबर पीबी-11-ए-9951 को पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया तो कैंटर चालक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और कैंटर को भगा ले जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर जब कैंटर चालक को काबू करके कैंटर की तलाशी ली तो अवैध शराब की 340 पेटियां बरामद हुईं। कैंटर चालक इस अवैध शराब संबंधी पुलिस को कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने कैंटर चालक कर्मजीत सिंह उर्फ कर्मा निवासी गांव चहल तथा कंडक्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव पूणीवाल थाना भादसों जिला पटियाला को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed