फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गैंगरेप मामला

गैंगरेप मामला

Sat, 02 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप मामला
गैंगरेप के आरोपी फरार, पुलिस ने घरों में दी दबिश
विज्ञापन

लालडू में 21 साल की युवती से आया था गैंगरेप का मामला सामने

- लड़की को अगवा करने में प्रयोग हुई कार की हुई शिनाख्त
- लड़की की मेडिकल रिपोर्ट पर लैब ने उठाए थे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
लालडृ।
गांव लैहली में 21 वर्षीय लडकी के साथ हुए गैंगरेप मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर सहित अन्य जगहों पर कई बार दबिश दी। मगर कोई भी आरोपी पुलिस के काबू में नहीं आया। मामले की जांच कर रहे लैहली पुलिस चौंकी के इंचार्ज फुलचंद ने बताया कि उक्त मामले को लेकर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी तरह से सतर्क होकर उनके घर व अन्य जगहों पर सुबह से लेकर शाम तक कई बार दबिश दी। इसी के साथ परिजनों को भी कहा गया कि वो मामले में आरोपियों को तुरंत पुलिस के हवाले करेंगे। इस मामले में जो कार लड़की को लाने व ले जाने के लिए प्रयोग की गई थी। उसकी भी पहचान हो गई है। जो इसी गांव के ही एक व्यक्ति की थी। कार मालिक को भी पुलिस ने कार पुलिस को सौंपने के लिए कहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की का मैडिकल सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में किया गया था। मेडीकल की एक रिपोर्ट लेबोरेट्री खरड़ और एक रिपोर्ट फॉरेंसिक लेबोरेट्री पंजाब सरकार फेस 4 मोहाली को भेजी गई थी। जिस पर लेबोरेट्री के माहिरों ने कुछ एतराज लगाए। इन एतराजों को फिर से संबधित डॉक्टरों को लिखा गया है कि वो मेडीकल की रिपोर्ट को सही ढ़ग के साथ बना कर पेश करे। बता दें कि गैंगरेप मामले में गांव लैहली निवासी गुरसेवक सिंह, गुरजिन्द्र सिंह दोनों सगे भाई और परमिन्द्र सिंह उर्फ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जो अपने घरों से फरार बताए जा रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed