फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चप्पड़चिड़ी के एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में चोरी

चप्पड़चिड़ी के एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में चोरी

Sat, 25 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
चप्पड़चिड़ी के एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में चोरी
चप्पड़चिड़ी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में चोरी
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में रखी दो गोलकों में से एक उठाकर ले गए चोर
गोलक में थे आठ हजार रुपये, दो दिन बीतने के बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव चप्पड़चिड़ी में फतेह मीनार के पास स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर गुरुद्वारा साहिब की दो गोलकों में से एक गोलक उठाकर ले गए। इसके बाद उसे तोड़कर उससे हजारों रुपये निकाल लिए। खाली गोलक को झाड़ियों में फेंक गए थे। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
बलौंगी थाने की पुलिस ने गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर अरमजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि गोलक चोरी होने से इलाके के लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि धार्मिक स्थानों की सुुरक्षा बढ़ाई जाए। ताकि इस प्रकार की वारदातों पर नकेल कसी जा सकें। यह गुरुद्वारा एसजीपीसी के अधीन आता है। वहीं, चोरी के बारे में एसजीपीसी के हेड आफिस को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात बुधवार रात की बताई जा रही है। आरोपी देर रात गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में रखी दो गोलकों में से एक एसजीपीसी वाली गोलक को उठाया। जबकि कार सेवा वाली गोलक भी साथ में रखी थी। इसके बाद चोर गोलक लेकर चले गए। चोर गोलक से करीब आठ हजार रुपये कैश निकाल कर ले गए, जबकि खाली गोलक को झाड़ियों में फेंक गए थे। चोर गुरुद्वारा साहिब में ग्रिल तोड़कर दाखिल हुए थे। गुरुद्वारा फतेह-ए-जंग साहिब चप्पड़चिड़ी में प्रबंधक कमेटी प्रधान जगतार सिंह व सरपंच सोहन का कहना है कि यह काम किसी भेदी है। क्योंकि यदि चोर इस वारदात को अंजाम देते तो वह दोनों गोलक ले जाते। पुलिस को मौके से सबल व रैंच भी मिले हैं, जो नए हैं। इससे प्रतीत होता है कि चोरी की वारदात को किसी भेदी ने अंजाम दिया है। बलौंगी थाने के एसएचओ भगवंत सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed