{"_id":"5c478196bdec22736934b199","slug":"101548190102-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक पर हुआ हादसा, बस के टायरों के नीचे आया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौक पर हुआ हादसा, बस के टायरों के नीचे आया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांडरां चौक पर हादसे में बस के टायरों के नीचे आया युवक, मौत
जसवीर सिंह अपनी पत्नी से मिलने आया था, पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवाया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लांडरां चौक पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति सरकारी बस के पिछले टायरों के नीचे आ गया। उसके सिर के ऊपर से टायर गुजर गए। मृतक की पहचान जसवीर सिंह निवासी चंडियाला सूदा के रूप में हुई है।
इस संबंधी सूचना मिलते ही मृतक के पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बस चालक को उसके नीचे आने का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जसवीर सिंह का अपनी पत्नी के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसके कारण उसकी पत्नी कई दिन से अपने मायके घर ही रह रही थी। वह एक प्राइवेट कालेज में नौकरी करती थी और अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने मायके घर ही चली जाती थी। मंगलवार सुबह जसवीर सिंह अपनी पत्नी को मिलने के लिए कालेज के बाहर इंतजार करने लगा। पूरा दिन इंतजार करता रहा और शाम तक जब उसकी पत्नी उसे नहीं मिल सकी तो वह निराश होकर लांडरां बस अड्डे पर आ गया। शाम को 6 बजे के करीब वह बस अड्डे पर खड़ा था। मोहाली की ओर से एक सरकारी बस आई जो पटियाला जा रही थी। अड्डे से सवारियां चढ़ा कर जैसे ही बस चली तो एकदम से जसवीर सिंह बस के पिछले टायरों के नीचे आ गया। उसका सिर बस के टायरों के नीचे कुचला गया जिस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।