फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   संगठन बब्बर खालसा को फंडिंग करने वाले दिल्ली एयरपोर्ट से काबू

संगठन बब्बर खालसा को फंडिंग करने वाले दिल्ली एयरपोर्ट से काबू

Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
संगठन बब्बर खालसा को फंडिंग करने वाले दिल्ली एयरपोर्ट से काबू
- काफी समय से था सक्रिय, पुलिस की थी आरोपी पर नजर
विज्ञापन

- मोहाली अदालत में पेश, अदालत ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने बब्बर खालसा से जुड़े एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी संगठन बब्बर खालसा को इंडिया में गतिविधियां फैलाने के लिए फंडिंग करने का आरोप है। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ दिलावर सिंह निवासी जिला लुधियाना गांव ताजपुर (रायकोट) के रूप में हुई है। इस समय वह सऊदी अरब में रहा था। आरोपी को सीआईए स्टाफ ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जैसे ही डिपोट होकर दिल्ली पहुंचा, पुलिस ने किया काबू
सीआईए स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भूपिन्द्र सिंह उर्फ दिलावर सऊदी अरब में रह रहा था। पुलिस स्टेशन थाना फेज-1 मोहाली में साल 2017 में दर्ज केस में उसका नाम शामिल था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी करने के लिए सऊदी अरब में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। इधर इंडिया में उसका लुक आउट नोटिस जारी हुआ था। इस कार्रवाई के बाद वहां की सरकार ने उसे डिपोट करके इंडिया भेज दिया था। जैसे ही वह इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचा तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मोहाली पुलिस उसे गिरफ्तार करके मोहाली लेकर आई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में चला रहा था आतंकी ग्रुप
पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी भूपिन्द्र सिंह सोशल मीडिया पर मिशन-ए-खालिस्तान ग्रुप में भी शामिल था। विदेश में बैठ कर उस ग्रुप में खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इनकी तलाश है, लेकिन एड्रेस नहीं पता
खालिस्तानी समर्थकों पर आरोप थे कि सीनियर कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार व एक शिव सेना नेता उनके निशाने पर था। इसके अलावा बरगाड़ी बेअदबी कांड को अंजाम देने वाले व्यक्ति भी इनके निशाने पर थे। पुलिस द्वारा उक्त 11 आरोपियों के अलावा इस केस में जांच में कुलवंत सिंह यूएसए, फतेह सिंह साउथ अफ्रीका, जरनैल सिंह ढिल्लों जर्मन, जरनैल सिंह साउथ अफ्रीका, भिन्दर सिंह साउथ अफ्रीका, जरनैल सिंह दुबई, सुरिन्द्र सिंह पुरतगाल, सुरिन्द्र सिंह बब्बर यूके., रेशम सिंह बब्बर जर्मनी चीफ बीकेजी, अमनदीप सिंह उर्फ अमन जर्मनी को भी नामजद किया गया था लेकिन उनके पुलिस के पास पूरे एड्रेस नहीं हैं। पुलिस इन की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है।


ऐसे सामने आया था सारा केस
पुलिस के सीआईए स्टाफ द्वारा बब्बर खालसा आतंकी संगठन से संबंधित चार सदस्यों को वर्ष 2017 के मई महीने में गिरफ्तार किया गया था। इनमें हरवरिन्द्र सिंह, अमृतपाल कौर उर्फ अमृत, जरनैल सिंह, रणदीप सिंह शामिल थे। उनके कब्जे से असलाहा भी बरामद किया गया था। पुलिस स्टेशन फेज-1 मोहाली में सभी आरोपियों के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज अमेंडमैंट ऑडर्स एक्ट की धाराओं 17, 18, 19, 20, 38 व आर्म्स एक्ट की धाराओं 25-54-59 के तहत केस दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों पर आरोप था कि वे खालिस्तान जिंदाबाद ग्रुप बनाकर कर फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया पलेटफार्मों पर पाकिस्तान तथा उसके अलग अलग पूर्बी देशों तथा यूके के कट्टरपंथी नौजवानों को एकत्र करने में जुटे हुए थे। अदालत में चालान पेश करने के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत द्वारा आरोप तय कर दिए गए थे। उस केस के कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे जो कि विदेशों में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed