फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार टीचर की जान,

तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार टीचर की जान,

Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार टीचर की जान,
तेज रफ्तार बाइक ने ली अध्यापक की जान, आरोपी फरार
विज्ञापन

खुड्डा लाहौरा में अध्यापक थे वरिंदर वशिष्ठ
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। अस्पताल रोड पर वीरवार शाम दो बाइकों की टक्कर में एक अध्यापक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरिंदर वशिष्ठ निवासी 871 रणजीत नगर खरड़ के रूप में हुई है। वह खुड्डा लाहौरा में अध्यापक थे। अध्यापक के पिता मूर्ति गोपाल की शिकायत पर खरड़ सिटी पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वीरवार शाम को वरिंदर वशिष्ठ घर से कुछ जरूरी सामान खरीदने बाइक से निकले थे। जब वह जश्न डेयरी के निकट मेन रोड पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक (पीबी-65-एएम-5060) ने उन्हें टक्कर मार दी। उस बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक मौके से भाग गए। हादसे के बाद वरिंदर सड़क पर गिर गए और उनके नाक से खून बहने लगा। इस दौरान साइकिल पर आ रहे उनके पिता मूर्ति गोपाल वशिष्ठ ने बेटे को राहगीरों की मदद से उन्हें खरड़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने वरिंदर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed