फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   त्रिवेदी कैंप में पंचायती जमीन से फिर छुड़ाया साढ़े तीन दशक पुराना कब्जा

त्रिवेदी कैंप में पंचायती जमीन से फिर छुड़ाया साढ़े तीन दशक पुराना कब्जा

Wed, 28 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदी कैंप में पंचायती जमीन से फिर छुड़ाया साढ़े तीन दशक पुराना कब्जा
त्रिवेदी कैंप में पंचायती जमीन से हटाया कब्जा
विज्ञापन

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खाली कराई गई जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
गांव त्रिवेदी कैंप में प्रशासन द्वारा गांव की पंचायती जमीन साढ़े तीन दशक बाद खाली करवाई गई। इस जमीन पर एक परिवार ने अवैध कब्जा कर रखा था। बीडीपीओ डेराबस्सी बलजिंदर सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में प्रशासन व पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की भूमिका में तहसीलदार प्रवीण सिंगला मौजूद थे।
ब्लॉक डेवलपमेंट एवं पंचायत अफसर बलजिंदर ग्रेवाल ने बताया कि गांव की 4 कनाल 13 मरले पंचायती जमीन पर 35 साल से बनारसी दास के परिवार ने कब्जा कर रखा था। हालांकि प्रशासन ने पहले भी दो बार यह कब्जा छुड़वाकर जमीन पर तारबंदी की थी, लेकिन परिवार ने फिर से इस पर कब्जा जमा लिया था। कब्जा खाली करवाने के लिए दो महीने पहले नोटिस जारी कर खाली करने को कहा गया था, लेकिन परिवार ने इस नोटिस को नजरअंदाज कर दिया। प्रशासनिक अफसरों द्वारा की गई कार्रवाई दौरान बनारसी दास के परिवार ने कब्जा खाली न कराने के लिए काफी मिन्नतेें की, लेकिन अफसरों ने एक न सुनी और परिवार का समान उठाकर जमीन से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

बीडीपीओ ग्रेवाल ने बताया कि परिवार को चेतावनी दी गई है कि इस बार जमीन पर दोबारा कब्जा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डेराबस्सी पुलिस प्रभारी मोहिंदर सिंह और मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज विंदर सिंह समेत पुलिस फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed