फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   घर में घुसकर चाकू की नोंक पर युवक को बनाया बंधक

घर में घुसकर चाकू की नोंक पर युवक को बनाया बंधक

Sat, 10 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर चाकू की नोंक पर युवक को बनाया बंधक
डेराबस्सी: घर में घुसकर चाकू दिखा युवक को बनाया बंधक
विज्ञापन

युवक से एटीएम कार्ड लेकर निकाले पांच हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
शुक्रवार शाम सरस्वती विहार कॉलोनी के एक मकान में घुसकर दो युवकों ने चाकू की नोंक पर किराएदार युवक को बंधक बनाकर उससे नकदी लूट ली और फरार हो गए। चार दिन में लूट की यह चौथी वारदात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वारदात शुक्रवार को करीब सवा चार बजे कालोनी में महिंदर के मकान में किराए पर रह रहे हिमाचल के अभिषेक कुमार पुत्र तिलकराज के साथ हुई। किसी लड़के के संबंध में पूछते हुए लुटेरों ने उसे अकेला देख चाकू निकाला और उससे नकदी की मांग की। नकदी न होने पर उससे एटीएम कार्ड व पिनकोड पूछा। दूसरा साथी लुटेरे समेत अभिषेक को बंद कर बाइक पर बैंक के एटीएम पहुंचा और पांच हजार रुपये निकालकर करीब 15 मिनट बाद लौटा। जाते समय वे अभिषेक को बाहर से बंद कर गए। लुटेरों ने उसके फोन के दोनों सिम निकालकर तोड़ दिए थे। साथी स्टूडेंट्स के मुताबिक लुटेरे पंजाबी बोल रहे थे। लुटेरों के पास काले रंग की स्पलेेंडर बाइक है जिसका नंबर नोट कर 100 नंबर पर सूचना दे दी गई है। एसएचओ सर्बजीत सिंह ने कहा कि पुलिस गश्त बढ़ा रही है। वारदात के शिकार युवक की मदद से कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने अपील की है कि जो सीसीटीवी लगाने में समर्थ हैं, वे अपने मकान में जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि लुटेरे जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed