फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime

पुलिस ने गायब हुए छह लाख रुपये की बरामदगी दिखाई

Sat, 03 Aug 2019 12:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खरड़। खरड़ सिटी पुलिस अब एक बार फिर चर्चा में है। सोमवार को एक दवाइयों की दुकान पर रेड के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की दुकान व घर से 12 लाख रुपये बरामद किए थे, लेकिन एफआईआर में पांच लाख पांच हजार रुपये की बरामदगी दिखाई थी। अगले दिन आरोपी दुकानदार रमेश कुमार के परिवार वालों ने एफआईआर पढ़ी तो पुलिस पर सात लाख रुपये गायब करने का आरोप लगाया। वीरवार को उच्च पुलिस अधिकारियों तक जब पुलिस द्वारा रकम गायब करने की बात पहुंची तो सिटी पुलिस ने बुधवार को आरोपी के घर से दोबारा रेड के दौरान छह लाख एक हजार रुपये और दस नशीले टीके बरामद करने का खुलासा किया।
विज्ञापन

खरड़ सिटी पुलिस के इंचार्ज सर्बजीत सिंह चीमा से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि आरोपी रमेश से रिमांड के दौरान पता चला था कि उसके घर पर कुछ नशीले टीके व नकदी छुपा कर रखी हुई है। इसके बाद दोबारा रेड कर नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

वहीं, जब आरोपी रमेश की पत्नी रंजना देवी से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके घर पर दोबारा कोई रेड नहीं की। पुलिस ने पहले दिन ही सोमवार की रात को रेड कर तीन डिब्बे कैप्सूल तथा 10.50 लाख रुपये बरामद किए थे। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये व कुछ दवाइयां उसकी दुकान से बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजना देवी ने बताया कि उसने आज पुलिस द्वारा रुपये गायब करने की शिकायत एसएसपी को करने जाना था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई जिस कारण वह नहीं जा सकी। पुलिस रिमांड के बाद आरोपी रमेश कुमार को दोबारा खरड़ अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed