{"_id":"6adfc33bc7e73cf902023909","slug":"cricket-cup-tournament-concludes-in-village-koodawala-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4053-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव कूड़ावाला में क्रिकेट कप टूर्नामेंट संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव कूड़ावाला में क्रिकेट कप टूर्नामेंट संपन्न
विज्ञापन
हथीरा की टीम ने जीता खिताब, विजेता को मिले 51 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। गांव कूड़ावाला में छठा ग्रैंड क्रिकेट कप टूर्नामेंट उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मोहाली जिले की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों में हरियाणा के गांव हथीरा की टीम ने पहला, खेड़ी गुरना ने दूसरा, नीलपुर ने तीसरा और बपौली की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। विजेता हथीरा की टीम को 51 हजार रुपये, उपविजेता खेड़ी गुरना की टीम को 31 हजार रुपये तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीमों को 5100-5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब इन्फोटेक के पूर्व चेयरमैन एसएमएस संधू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।