फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Credit-wise resume for development works in the city

शहर में विकास कार्यों को लेकर क्रेडिट वार फिर शुरू

Sun, 11 Oct 2020 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Credit-wise resume for development works in the city
मोहाली। नगर निगम चुनाव की भले ही अभी तारीख घोषित नहीं हुई। लेकिन विकास कार्यों को लेकर क्रेडिट वार शुरू हो गई। शनिवार को फेज-9 में एक ही विकास कार्य के दो बार शुभारंभ किए गए। पहले पूर्व पार्षद प्रकाशवती ने किया। जबकि उसके ठीक बाद कांग्रेसी नेता कमलप्रीत सिंह बन्नी ने अपने समर्थकों सहित पहुंचकर कार्य का शुभारंभ किया। पूर्व पार्षद का इस मामले पर कहना था कि उन्होंने हाउस की मीटिंग में कार्य पास करवाए थे। ऐसे में उन्होंने काम की शुरूआत की है। वहीं, कोविड गाइड लाइन का पालन भी किया। जबकि कांग्रेस नेता का तर्क था कि यह काम सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिदधू ने पास करवाए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक फेज-9 में नगर निगम की तरफ से करव चैनलों की मरम्मत के काम शुरू हुआ। इस काम को पहले बीजेपी नेता प्रकाशवित ने शुरू करवाया। ठीक उसके पास ही उसे कांग्रेसी नेता कमलप्रीत सिंह बन्नी ने शुरू करवाया। इस काम पर चौदह लाख 70 हजार रुपये खर्च आएगा। इस काम से फेज-नौ के एचएल व एचआईजी क्वार्टरों के लोगों को फायदा मिलेगा। जिक्रयोग है कि मोहाली में विकास कार्यों को लेकर क्रेडिट वार काफी समय से चल रही है। जब अकाली दल और बीजेपी इकट्ठे थे। उस समय भी कांग्रेस और अकाली दल बीजेपी में विकास कार्यों को लेकर क्रेडिट बार होती है। इस दौरान फेज-1 1 में बिछाई गई पाइप लाइन, पार्कों में स्थापित किए गए ओपन एयर जिम, लाइब्रेरियों समेत कई प्रोजेक्टों पर दोनों दलों में क्रेडिट वार हुई। वहीं, इतना ही नहीं एक पार्षद ने जब पूर्व मेयर कुलवंत सिंह विदेश चले गए थे तो अपने इलाके में लगे ओपर एयन जिम खुलवा दिया था। उसे डर था कि कहीं इसका भी सेहत मंत्री न शुभारंभ कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed