{"_id":"5e52e7d68ebc3ef38526a16b","slug":"credit-war-akali-bjp-and-congress-inaugurated-six-projects-twice-in-last-two-years-mohali-news-pkl367487943","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट वार : अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने बीते दो वर्षों दौरान छह प्रोजेक्टों का दो बार किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट वार : अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने बीते दो वर्षों दौरान छह प्रोजेक्टों का दो बार किया उद्घाटन
विज्ञापन
जीकरपुर। शहर के अलग-अलग एरिया में होने वाले विकास कार्यों को लेकर अकाली-भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं में क्रेडिट वार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। जिसके चलते गत शुक्रवार को बलटाना में लोगों के लिए पीने वाली पानी के लिए बिछाई जाने वाली नई पाइपलाइन का कांग्रेस पार्टी की तरफ से उद्घाटन किया गया। गौरतलब है कि जैसे ही उद्घाटन कार्यक्रमों की फोटो अखबारों की सुर्खियां बनी तो पार्टी नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग तेज कर दी।
जीरकपुर नगर काउंसिल के हाउस पर अकाली-भाजपा दल के 28 और 3 आजाद पार्षद काबिज हैं, इनकी सहमति के बाद शहर के अंदर होने वाले विकास कार्यों को मंजूरियां दी जाती हैं। दूसरी ओर, प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेस पार्टी काबिज है, जो नगर काउंसिल हाउस की ओर से पारित किए गए कार्यों को मंजूरी प्रदान करता है। ऐसे में पिछले 2 साल के दौरान अगर शहर के अंदर करवाए गए विकास कार्यों पर नजर मारी जाए तो 6 ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिसका क्रेडिट लेने के लिए दोनों ही पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर दो बार निर्माण कार्यों का उद्घाटन करवाया है।
पिछले दो साल में इन कार्यों का किया दो बार उद्घाटन :
1. वार्ड नंबर-6 में ट्यूबवेल का 2 बार हुआ उद्घाटन :
वार्ड नंबर-6 के अंदर नगर काउंसिल की तरफ से नए ट्यूबवेल को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया, परन्तु अकाली-भाजपा की ओर से पारित इस प्रोजेक्ट को हाईजैक करते हुए कांग्रेस ने बाजी मारी और अकाली-भाजपा दल के नेताओं से पहले इसका उद्घाटन कर दिया गया। दूसरी ओर, अकाली-भाजपा दल के नेताओं को इसकी भनक लगी तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से किए गए उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही दोबारा से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन
2.
कलगीधर एनक्लेव में ड्रेनेज लाइन का 2 बार हुआ उद्घाटन :
बलटाना की फर्नीचर मार्केट की सड़कों पर बरसात के दिनों में जमा होने वाले पानी से निजात दिलाने के लिए कलगीधर एनक्लेव में ड्रेनेज लाइन के प्रोजेक्ट का उद्घाटन कांग्रेस पार्टी ने किया और जैसे ही इसकी सूचना अकाली-भाजपा को मिली तो उन्होंने भी आनन-फानन में अधिकारियों को बुलवाकर इस कार्य का दोबारा से उद्घाटन कर डाला।
3. गांव नाभा के सड़क की नवीनीकरण का 2 बार हुआ उद्घाटन :
जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित गांव नाभा के अंदर होने वाले विकास कार्यों को लेकर यहां राजनीति पूरी तरह से हावी है और यहां पर सड़क के नवीनीकरण को लेकर कांग्रेस और अकाली-भाजपा दल के नेताओं की तरफ से दो बार उद्घाटन किया गया है।
4. सुरिन्दरा एनक्लेव में सीवरेज लाइन का 2 बार हुआ उद्घाटन :
इसी तरह, हाईग्राउंड रोड पर स्थित सुरिन्दरा एनक्लेव में सीवरेज लाइन के प्रोजेक्ट को शुरू करवाने के कार्य का पहले अकाली-भाजपा और फिर कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने-अपने स्तर पर उद्घाटन किया गया।
5. दो फायर टेंडर अलॉटमेंट का दो बार उद्धाटन
लंबे अरसे के बाद जीरकपुर नगर काउंसिल को आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से दो फायर टेंडर अलाट किए गए हैं। इसको लेकर भी स्थानीय नेताओं ने अपनी-अपनी खूब राजनीति चमकाई और नगर काउंसिल को मिले दोनों फायर टेंडर का दोनों पार्टियों के नेताओं की ओर से अलग-अलग दो बार उद्घाटन किया गया।
6. बलटाना की गिल कालोनी में पाइपलाइन का भी दो बार हुआ उद्घाटन : गत शनिवार अकाली-भाजपा के हलका विधायक एनके शर्मा की तरफ से बलटाना की गिल में पीने वाले पानी की नई पाइपलाइन का उद्घाटन किया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दीपिंदर ढिल्लों ने स्थानीय नेताओं के साथ शुक्रवार को दोबारा से इस काम का उद्घाटन कर डाला।
कोट्स ::::
नगर काउंसिल के हाउस पर तैनात अकाली-भाजपा पार्षदों ने प्रस्ताव पारित कर दिया है तो इसका मतलब ये नहीं कि ये प्रोजेक्ट विधायक एनके शर्मा का हो गया। जबकि प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाला पैसा आम जनता का है, न कि विधायक एनके शर्मा का।
-दीपिंदर ढिल्लों, पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस मोहाली।
मुझे तो समझ नहीं आता कि दीपिंदर ढिल्लों न तो सरपंच है, न एमसी और न ही एमएलए हैं। फिर किस हैसियत से अकाली-भाजपा की ओर से पास किए प्रोजेक्टों का वे बार-बार उद्घाटन कर रहे हैं। ढिल्लों की असलियत जनता जानती है और आने वाले नगर काउंसिल चुनाव में अकाली-भाजपा बहुमत से नगर काउंसिल की सत्ता पर काबिज होगी।
-एनके शर्मा, विधायक, अकाली-भाजपा डेराबस्सी।