{"_id":"6a9ba15aa399c50d4c0f24f4","slug":"cow-dies-after-falling-into-open-drain-in-lalru-five-foot-deep-drain-was-uncovered-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू में खुले नाले में गिरी गाय की मौत: ढका नहीं था पांच फीट गहरा नाला, ग्रामीणों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालड़ू में खुले नाले में गिरी गाय की मौत: ढका नहीं था पांच फीट गहरा नाला, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Sat, 05 Sep 2026 10:30 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू
Published by: Nivedita
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:30 AM IST
सार
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के किनारे खुला पड़ा गहरा नाला हर समय हादसे को न्योता दे रहा है। यहां से गुजरने वाले लोगों के साथ-साथ सड़क पर खेलने वाले बच्चों के भी नाले में गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
गाय को बाहर निकालते ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालड़ू के गांव चांदहेड़ी में फिरनी के पास खुले पड़े करीब पांच फीट गहरे नाले में गिरने से एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर काउंसिल को कई बार नाले को स्लैब डालकर ढकने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद ग्रामीणों में काउंसिल अधिकारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन
गांव के भाजपा नेता हरभजन सिंह मेहरा चांदहेड़ी, नरेश शर्मा, सुरेंद्र बॉबी, श्याम लाल, डॉ. हरि शर्मा, भाग सिंह, जसवीर सिंह, हैप्पी, सुखबीर सिंह, डॉ. जसविंदर, हरि सिंह, बंटी, रिंकू शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव की फिरनी के चारों ओर पानी की निकासी के लिए नगर काउंसिल की ओर से करीब पांच फीट गहरा नाला बनाया गया है। नाले को स्लैब डालकर ढकने के बजाय खुला छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गाय अचानक खुले नाले में गिर गई। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गाय की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे दूध से स्नान करवाया और कपड़े में लपेटकर विधि-विधान से दफनाया। दफनाने के दौरान गड्ढे में नमक भी डाला गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के किनारे खुला पड़ा गहरा नाला हर समय हादसे को न्योता दे रहा है। यहां से गुजरने वाले लोगों के साथ-साथ सड़क पर खेलने वाले बच्चों के भी नाले में गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन और नगर काउंसिल से नाले की जल्द मरम्मत करवाकर उसे स्लैब से ढकने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।