फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couple who cheated people in the name of sending abroad arrested

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने वाला दंपती गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Couple who cheated people in the name of sending abroad arrested
मोहाली। जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक दंपती को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। यह दंपती लोगों को विदेश भेजने के नाम पर अब तक पांच करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। बताया जा रहा है कि यह दोनों पति-पत्नी लोगों को वीजा और विजिटर्स वीजा का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलते थे।
विज्ञापन

इस बारे में डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सोहाना पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय स्तर के ठग दंपती संजय सिंह और उसकी पत्नी अर्पणा सगोत्रा निवासी एमार मोहाली हिल्स, बनूड़ रोड, सेक्टर-106, मोहाली को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खिलाफ थाना सोहाना में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के 25 मामले दर्ज हैं। यह ठग दंपती भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके परिवारों सहित वीजा और विजिटर्स वीजा का वादा करके ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि इस दंपती ने लोगों से करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस दंपती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed