फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Country's biggest science festival IISF-2025 to be held in Chandigarh from 6

Mohali News: चंडीगढ़ में देश का सबसे बड़ा विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ-2025 छह से

Sat, 22 Nov 2025 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Country's biggest science festival IISF-2025 to be held in Chandigarh from 6
मोहाली। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नैनो साइंस एवं टेक्नोलॉजी संस्थान (आईएनएसटी) में चंडीगढ़ में 6 से 9 दिसंबर तक चंडीगढ़ में होने वाले विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ-2025 के बारे में पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। फेज-11 के स्कूल ऑफ एमिनेंस के 50 छात्र एवं शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नैनो साइंस शोध गतिविधियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वैज्ञानिक-जी डॉ. सुरजीत करमाकर ने की। उन्होंने छात्रों को विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ की थीम, उद्देश्य व महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह आईआईएसएफ-2025 (इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल) देश का सबसे बड़ा विज्ञान उत्सव है। इसमें भारतीय विज्ञान की उपलब्धियों को विश्व के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। डॉ. दीपिका शर्मा ने नैनो साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि नैनो तकनीक कैसे चिकित्सा, पर्यावरण, ऊर्जा और उन्नत सामग्री तैयार करने में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed