{"_id":"6254956acc845c7c373558aa","slug":"counters-should-be-increased-in-fard-centers-employees-should-also-treat-people-with-courtesy-mohali-news-pkl447375661","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्द केंद्रों में बढ़ाए जाएं काउंटर, मुलाजिम भी लोगों से शिष्टाचार से पेश आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्द केंद्रों में बढ़ाए जाएं काउंटर, मुलाजिम भी लोगों से शिष्टाचार से पेश आएं
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में चल रहे कई सरकारी दफ्तरों में सोमवार को डीसी अमित तलवार ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों की ओर से लोगों को मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने फर्द केंद्र में काउंटर बढ़ाने का आदेश दिया और फर्द केंद्र को अपग्रेड करने के लिए तहसीलदार पुनीत बंसल को दो दिन में प्लान तैयार करके भेजने का आदेश भी दिया। इतना ही नहीं उनके सामने ही यहां पर एक काउंटर बढ़ा दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को साफ किया है कि लोगों को तय समय में सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं और लोगों के साथ शिष्टाचार से पेश आएं।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह ही डीसी अमित तलवार औचक निरीक्षण के लिए निकल गए थे। इस दौरान वह फर्द केंद्र, सुविधा केंद्र, आरटीए दफ्तर, तहसील और अन्य दफ्तरों में सेवाएं प्रदान करने वाले काउंटरों पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर कामकाज का जायजा लेने के साथ ही लोगों से बातचीत करके उनकी दिक्कतों को भी जाना। डीसी ने टोकन नंबर प्राप्त करने से लेकर सेवा मिलने तक नागरिक केंद्र सेवाओं के विभिन्न चरणों की समीक्षा की। उन्होंने सेवा और सुविधा केंद्र के प्रबंधकों से कहा कि यह यकीनी बनाया जाए कि हर ऑपरेटर लोगों को जरूरी दस्तावेजों संबंधी विस्तार से जानकारी दे, जिससे लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। डीसी ने कहा कि टोकन प्राप्त करने के बाद लोगों को निर्धारित समय के दौरान अंदर सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि अपने काम के लिए यहां आने वाले लोगों को सभी सार्वजनिक दफ्तरों में बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध जाएं। सेवा केंद्र में काम करने वालों की निगरानी के लिए आगे भी इस तरह की प्रक्रिया जारी रहेगी।
फोटो कैप्श्न - फोटो नंबर छह