फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Councilors of Azad Group sit on hunger strike in protest against the new laws of agriculture

कृषि के नए कानूनों के विरोध में आजाद ग्रुप के पार्षद बैठे भूख हड़ताल पर

Wed, 25 Aug 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Councilors of Azad Group sit on hunger strike in protest against the new laws of agriculture
मोहाली। गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में चल रही भूख हड़ताल के दौरान मंगलवार को आजाद ग्रुप मोहाली के पार्षद और पूर्व पार्षद भूख हड़ताल पर बैठे। आजाद ग्रुप के प्रमुख एवं पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने इस धरने के दौरान कहा कि किसानों का संघर्ष दुनिया में मिसाल बनता जा रहा है। किसानों और मजदूरों में यह समझ आ गई है कि अपने हकों के लिए किस तरह से संघर्ष करना है। सरकार ने हर बार कभी धर्म के नाम पर, कभी आतंकवादी कहकर किसानों के संघर्ष को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सरकार के इन प्रयासों को किसानों की ओर से करारा जवाब दिया गया। उन्होंने बताया कि बड़े संघर्ष कभी एक दो दिन में कामयाब नहीं होते हैं, बल्कि लंबे चलते हैं।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि किसानों के संघर्ष से मोदी सरकार का अहंकार एक दिन चकनाचूर जरूर होगा। आंदोलन कर रहे किसानों की ओर से कृषि के नए तीन कानून रद्द करवाने के साथ-साथ अहम मामले हल करवाए जाएंगे और जो किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों को सरकार ने सड़कों पर खड़ा किया है उनसे सरकार माफी मांगे। इस भूख हड़ताल के मौके पर पूर्व पार्षद फूलराज सिंह, एसएस बरनाला और आरपी शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed