{"_id":"5fd3d8e18ebc3e3b8b580f2e","slug":"corona-vaccine-will-arrive-in-vip-district-later-this-month-or-january-mohali-news-pkl3968836117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी जिले में इसी महीने के अंत या जनवरी में पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी जिले में इसी महीने के अंत या जनवरी में पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले के लोगों को कोरोना महामारी से जल्दी ही राहत मिल जाएगी। कोरोना महामारी से निपटने के लिए तैयार की गई वैक्सीन इसी महीने के अंत या जनवरी के शुरू में जिले में पहुंच जाएगी। इस वैक्सीन के भंडारण और इसके वितरण को लेकर शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की हुई अहम बैठक में इस पर पूरी रणनीति तैयार की गई। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोविड वैक्सीन दिसंबर के अंत या जनवरी, 2021 के शुरू में आ जाएगी। इसको ध्यान में रखकर वैक्सीन के प्रबंधन की प्रक्रिया में शामिल किए गए स्टाफ की ट्रेनिंग और वैक्सीन लगाने वाले स्थानों को निश्चित किया गया है। पहले चरण में सरकारी और निजी संस्थानों के रजिस्टर्ड 9515 फ्रंट लाइन में काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले विशेष तौर पर वैक्सीन सेहत संस्थाओं में लगाई जाएगी, जिससे टीकाकरण के बाद करीब आधे घंटे तक निगरानी में रखा जा सके। इसके पीछे कोशिश यही है कि जिन्हें भी यह वैक्सीन लगाई जाएगी, उन्हें अनचाहे रिएक्शन से बचाया जा सके। अगर जरूरी हुआ तो वैक्सीजन के लिए टीमें बनाकर स्कूल, सामुदायिक केंद्र, ग्राम पंचायत निगम की इमारतों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बैठक में एडीसी आशिका जैन, सिविल सर्जन डॉ. जीबी सिंह, आईएमए के प्रतिनिधि, शिक्षा, स्थानीय सरकार, समाज भलाई, युवक मामले और लोक संपर्क एवं जिले के विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे।
वैक्सीन देने के लिए बनेंगे विशेष कमरे
डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि वैक्सीन लगाने वाले स्थान को तीन हवादार कमरों या क्षेत्रों में तैयार किया जाएगा। पहले कमरे में जिन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी, उन्हें लाइन में लगाया जाएगा। दूसरे में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चलेगी और लोगों को वैक्सीनेशन के बाद निगरानी रखने के लिए तीसरे कमरे में रखा जाएगा। इसके साथ ही सूचना प्रसार प्रबंधों के काम पर भी विचार किया गया है, क्योंकि प्राइमरी इंजेक्शन लगाने के बाद फॉलोअप शार्टस या बूस्टर टीके की जरूरत होती है। यह पूरी प्रकिया उचित तरीके से चलेगी।