फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona vaccine being applied in 58 government and 40 private hospitals in Mohali district

मोहाली जिले के 58 सरकारी और 40 निजी अस्पतालों में लगाया जा रहा कोरोना का टीका

Thu, 22 Apr 2021 06:19 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine being applied in 58 government and 40 private hospitals in Mohali district
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से निपटने के लिए 58 सरकारी और 40 निजी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण मुहिम चल रही है। टीका लगवाने के लिए लोगों को अपने पहचान पत्र लेकर जाना होगा। साथ ही जब आप टीका लगवाने जाएं तो खाली पेट नहीं, खाना खाकर जी जाएं। यह टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाया जा रहा है और निजी अस्पतालों में ढाई सौ रुपये खर्च करने होंगे। सेहत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड गाइड लाइन का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-6 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नजदीक जिला अस्पताल, फेज-एक, सात, फेज-11, की सरकारी डिस्पेंसरियों में कोविड टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनके अलावा डेराबस्सी, खरड़, कुराली, बूथगढ़, ढकोली, बनूड़ और लालड़ू के सरकारी अस्पताल में टीकाकरण का काम चल रहा है। इसी तरह चंदो, मजात, लांडरां, मुल्लांपुर, खिजराबाद, पलहेड़ी, पंडवाला, खिजरगढ़, बसोली, मटौर, बलटाना, नयागांव, मुंडी खरड़, जीरकपुर स्वास्थ्य केंद्र और डिस्पेंसरियों में टीकाकरण चल रहा है। वहीं, ब्लॉक घडुआं के सरकुलापुर, बडाली, टंगोरी, गंडागा, स्नेटा, झंजेड़ी, चडियाला, बाकरपुर, मच्छलीकलां, सोहाना, मनौली, भागोमाजरा, दाऊं माजरा, जगतपुरा, दाऊं, सिंघादेवी मंदिर नयागांव, डेराबस्सी ब्लाक छत, रामपुर सैणियां, समराला, दप्पड़, कूड़ावाला, परागपुर, मुबारकपुर और बूथगढ़ ब्लॉक में तोगा, रामपुर सैनिया, समराला, भांखरपुर, दप्पर, बूथगढ़ ब्लॉक के तोगां, बहलोलपुर के सियालबा की डिस्पेंसरी में टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन

इनके अलावा निजी अस्पतालों की सूची विभाग की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की हेल्प लाइन नंबर-104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed