{"_id":"601b13808ebc3e4a1a40c6d2","slug":"corona-vaccination-of-civil-and-administration-personnel-starts-after-health-workers-mohali-news-pkl402806073","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत कर्मियों के बाद सिविल और प्रशासन के कर्मियों का कोरोना टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत कर्मियों के बाद सिविल और प्रशासन के कर्मियों का कोरोना टीकाकरण शुरू
विज्ञापन
मोहाली। फ्रंट लाइन सेहत कर्मियों के बाद बुुधवार को पुलिस और सिविल के अधिकारियों के मुलाजिमों की टीकाकरण मुहिम शुरू हुई। इस दौरान एसएसपी सतिंदर सिंह, एडीसी-जनरल आशिका जैन और एडीसी-डी ने टीकाकरण करवाया। वहीं, इस अवसर पर डीसी मोहाली गिरीश दियालन भी मौजूद रहे। जिले में 8621 फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स कोविड पोर्टल पर रजिस्टर्ड हुए हैं। इनमें से 54 लोगों ने टीका लगवाया है।
इस मौके पर एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि जैसा कि मोहाली जिले में निकाय चुनाव का माहौल है, हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए मोहाली के पुलिस अधिकारियों का दो फरवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। इन पुलिस अधिकारियों में मैं भी शामिल हूं। जिन्हें कोरोना वैक्सीन का टीका लगा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वह गलत हैं। उन्होंने बताया कि हमारे एक हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों की ओर से वैक्सीनेशन के लिए अपना नाम रजिस्टर्ड करवाया गया है। जैसे कि बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन है, सभी पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। जल्द ही वह समय निकालकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने आएंगे।
सिविल अस्पताल पहुंचे डीसी गिरीश दियालने ने बताया कि वे कुछ दिन पहले ही कोरोना से ठीक हुए हैं, इसलिए वह जल्द ही टीका नहीं लगवा सकते। जैसा कि हमारे अन्य उच्च अधिकारी वैक्सीन लगवा चुके हैं। उसी तरह मैं भी जल्द वैक्सीनेशन का हिस्सा बनूंगा। वहीं निकाय चुनाव की सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में बूथ पर लगाई जाएगीख् उन्हें पहले कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी करवाई जाए।