फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona vaccination of 15 to 18 year olds starts from today

आज से 15 से 18 साल के किशोरों का कोरोना टीकाकरण शुरू

Mon, 03 Jan 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination of 15 to 18 year olds starts from today
मोहाली। जिले में आज से 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की ओर से अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सेहत विभाग के सभी केंद्रों पर किशोर जाकर टीकाकरण करवा सकेंगे। वहीं, जिले में कुल 68 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसको लेकर प्रशासन की ओर से 15 से 18 साल तक के किशोरों का पूरा डाटा तैयार कर लिया गया है। इस मामले की पुष्टि डीसी मोहाली डॉ. ईशा कालिया ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से तीन जनवरी, 2022 से 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के टीकाकरण का एलान किया गया था और केंद्र सरकार की घोषणा के बाद जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। दूसरी ओर, बीते कुछ दिनों से डीसी मोहाली की तरफ से अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी था और अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकों में किशोरों के टीकाकरण को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर विचार चर्चा हुई। किशोरों के टीकाकरण को लेकर प्रशासन द्वारा 15 से 18 वर्ष की उम्र वाले किशोरों का खाका तैयार कर लिया है, जिसकी कुल संख्या 68 हजार है और इन किशोरों को टीकाकरण की योजना बना ली गई है। दूसरी ओर, प्रशासन की तरफ से सेहत विभाग के साथ मिलकर टीकाकरण अभियान को अंजाम दिया जाएगा और सेहत केंद्र पर टीकाकरण करवाने आने वाले किशोरों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पूरे जिले में एक साथ होगी शुरुआत
डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि सोमवार से किशोरों में शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान का आगाज पूरे जिले में एक साथ शुरू होगा। इसकी शुरूआत खुद डीसी मोहाली डॉ. ईशा कालिया की ओर से की जाएगी। इसके बाद डीसी की ओर से अलग-अलग केंद्रों में जाकर दौरा किया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में 68 हजार किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य जल्द से जल्द पूर कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed