फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona happened on 1360 in Mohali district, 4 died

मोहाली जिले में 1360 को हुआ कोरोना, 4 ने तोड़ा दम

Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corona happened on 1360 in Mohali district, 4 died
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को की गई सैंपलिंग की कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को 1360 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जबकि संक्रमण से 4 लोगों की जान चली गई। जबकि राहत की खबर यह है कि 917 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी ईशा कालिया ने कहा कि नए संक्रमितों के आने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9013 हो गई है। इनका इलाज अलग-अलग अस्पताल में डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जिले में अभी तक 84012 लोग कोरोना पॉजिटिव होकर बीमार हो चुके हैं, जिनमें से 73901 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1098 लोगों की जान संक्रमण की चपेट में आकर चली गई। डीसी ने लोगों से अपील की है कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें और बाजार में घूमते समय मुंह पर मास्क जरूर लगाएं साथ ही सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें और कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करते रहें।
विज्ञापन

वीरवार को आए मामलों में मोहाली से 496, खरड़ से 326, ढकोली से 199, कुराली से 103, घडुआं से 100, डेराबस्सी से 60, बूथगढ़ से 52, बनूड़ से 15 और लालड़ू से 9 केस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed