फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona : 385 people infected in Mohali, one dead

कोरोना : मोहाली में 385 लोग संक्रमित, एक की मौत

Sun, 21 Mar 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Corona : 385 people infected in Mohali, one dead
मोहाली। जिले में शनिवार को रिकॉर्ड 385 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या दो हजार पार कर 2114 पर पहुंच गई है। वहीं, जिले में कोरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। शहर की विभिन्न बाजारों में पुलिस ने मास्क न पहनने वाले 49 लोगों के चालान किए, जबकि 75 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें, तभी महामारी पर काबू पाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार एक बार फिर सितंबर और अक्टूबर माह की तरह कोरोना बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन के अनुसार मरीजों की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। रोजाना दो हजार के करीब लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जो 385 संक्रमित सामने आए हैं, उनमें से 292 मामले मोहाली शहरी क्षेत्र के हैं। इसके अलावा बनूड़ में चार, डेराबस्सी में 26, ढकोली में 33, घडूआं में दो, खरड़ में 21, कुराली में दो और लालडू में पांच लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, 138 लोग तंदुरुस्त भी हुए हैं। जिले में अब तक 23297 मामले सामने आए हैं। इनमें से 20774 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 2144 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 409 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed