फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cooperative bank robbery: two member of gang arrested

कोऑपरेटिव बैंक लूटकांड : गिरोह के दो शातिर काबू

Tue, 24 May 2022 01:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cooperative bank robbery: two member of gang arrested
मोहाली/खरड़। गांव घड़ूआं में सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के स्ट्रांग रूम में सेंध लगाकर 18 लाख रुपये लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश अलीगढ़ जरगामा के रहने वाले मोहित शर्मा और हरियाणा के जींद निवासी अजय के रूप में हुई है। गिरोह के बाकी तीन शातिरों की पहचान अमित उर्फ टोकन, अनिल और मीची के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह उत्तर भारत में कई राज्यों के अन्य बैंकों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। इसे लेकर अन्य राज्यों की पुलिस से रिकार्ड मंगवाया जा रहा है। मामले की पुष्टि एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 4 और 5 मई की रात को घड़ूआं स्थित सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की शाखा के स्ट्रांग रूम को काटकर वहां से 18 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने स्ट्रांग रूम को खोलने के लिए कटर व ग्राइंडर मशीन की मदद ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहाना टी-प्वाइंट से आरोपियों को पकड़ा
जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज से लेकर मोबाइल फोन के डंप डाटा की लगातार जांच करने में लगी रही। पुलिस को उस समय सफलता मिली जब सूचना के आधार पर मोहित व अजय को सोहाना टी-प्वाइंट के पास गिरफ्तार कर लिया।

कटर और ग्राइंडर किया बरामद
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज की तो पता चला कि पांच लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी मोहित और अजय के कब्जे से एक मोटरसाइकिल के अलावा कटर और ग्राइंडर मशीन को बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed