Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Controversy over the tearing of a BJP candidate's banners in Kharar

Mohali News: खरड़ में भाजपा प्रत्याशी के बैनर फाड़ने पर विवाद

Mon, 02 Nov 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the tearing of a BJP candidate's banners in Kharar
खरड़। भाजपा के खरड़ विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार एनके वर्मा के निजी संपत्तियों पर लगे बैनर फाड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वर्मा ने नगर परिषद खरड़ के कर्मचारियों पर बैनर हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया।
विज्ञापन




वर्मा ने कहा कि शहर में उनके बैनर निजी संपत्ति मालिकों की सहमति से लगाए गए थे। इसके बावजूद नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा उन्हें फाड़ना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में उनकी मजबूत दावेदारी से घबराकर आम आदमी पार्टी सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। वर्मा ने सवाल उठाया कि निजी संपत्तियों पर लगे उनके बैनरों को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि सरकारी संपत्तियों पर लगे आप के पोस्टर नहीं हटाए गए। वकील समुदाय ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। एडवोकेट गीतांजलि बाली ने कहा कि वह इस मामले में नगर परिषद को औपचारिक नोटिस भेजेंगी। एडवोकेट चरणजीत कुमार ने भी इस कार्रवाई को निंदनीय बताया।
विज्ञापन




आदेश और जवाबदेही की मांग

एनके वर्मा ने नगर परिषद से बैनर फाड़ने के आदेश सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने इसके कानूनी आधार को भी स्पष्ट करने को कहा है। वर्मा ने संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि निजी संपत्ति पर लगे बैनरों को हटाना गलत है। इस मामले में उचित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कर्मचारियों पर बैनर फाड़ने आरोप पूरी तरह निराधार हैं, क्योंकि नगर काउंसिल की ओर से अभी तक बैनर या बोर्ड हटाने का कोई अभियान नहीं चलाया गया है। उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक नेताओं से भी अपील की कि फ्लेक्स बोर्डों का इस्तेमाल कम से कम किया जाए, क्योंकि इनसे जहां प्रदूषण फैलता है, वहीं ये फ्लेक्स बोर्ड दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं। -अशोक कुमार पथरिया, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed