फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Continuous deaths due to corona in Mohali, funeral of corona-infected dead bodies being done in open space in crematorium

मोहाली में कोरोना से हो रही लगातार मौतें, श्मशानघाट में खुली जगह में करना पड़ रहा कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार

Thu, 29 Apr 2021 02:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Continuous deaths due to corona in Mohali, funeral of corona-infected dead bodies being done in open space in crematorium
मोहाली। अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए बैड मिलना तो मुश्किल हो ही रहा है, वहीं श्मशान घाट में भी अंतिम संस्कार के लिए शवों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार विद्युत शवगृह में किया जाता है, लेकिन जो परिवार शव का अंतिम संस्कार लकड़ियों से करना चाहते हैं उन्हें खुली जगह में शव का दाह संस्कार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। 15 दिन में 46 से ज्यादा कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार मोहाली के श्मशान घाट में किया जा चुका है। ऐसे में श्मशान घाट में कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए अलग से खुले में जगह दी गई है। श्मशान घाट के कर्मचारियों का कहना है कि खुले में अंतिम संस्कार के दौरान बारिश हुई तो परेशानी होगी। हालांकि निर्धारित की गई अलग जगह में अंतिम संस्कार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। अगर मौतों का आंकड़ा इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में अंतिम संस्कार को लेकर भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed