{"_id":"5f18a6c38ebc3e9fc31d9f8f","slug":"container-overturns-on-alto-car-five-kilometer-jam-on-ambala-highway-mohali-news-pkl3822427170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल्टो कार पर पलटा कंटेनर, अंबाला हाईवे पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल्टो कार पर पलटा कंटेनर, अंबाला हाईवे पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर कंटेनर पलटने से पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। -संवाद
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर सुबह 11 बजे ओवर स्पीड कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस कारण लोग करीब चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। देखते ही देखते करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह हादसा इतना भयंकर था कि कंटेनर पहले फुटपाथ पर चढ़ा फिर सड़क के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए गांव की सर्विस लेन की सड़क पर जाकर पलट गया। इस हादसे में दो ट्रक, एक कार व रेहड़ी का नुकसान हुआ है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ओवर स्पीड कंटेनर डेराबस्सी से जीरकपुर की तरफ आते समय बेकाबू होकर पहले जा रहे ट्रक से भिड़ा फिर कंटेनर का बैलेंस बिगड़ा और ऑल्टो कार के ऊपर पलट गया।
ऑल्टो व खंभे को किया चपेट में
गनीमत ये रही कि जब कंटेनर ऑल्टो पर पलटा तो ड्राइवर उस समय पेंचर लगवाने के लिए बाहर निकला हुआ था। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर चालक गाड़ी के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। इसके अलावा कंटेनर की चपेट में आकर एक बिजली का खंभा भी टूट गया।
विज्ञापन
क्रेन की मदद से ट्राले को हटाया
चंडीगढ-अंबाला हाईवे पर कंटेनर पलटने की वजह से पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया था। इसके चलते करीब चार घंटे तक हाईवे जाम रहा। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी हुई थी। कुछ देर इंतजार के बाद चालक ने मरीज की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस को गांवों की तरफ से किसी तरह निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राले को हाईवे से हटवाया जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। धीरे-धीरे जब जाम खुला तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।