{"_id":"6617fc54d07f03836602a94c","slug":"container-driver-who-reached-mohali-from-rajasthan-with-one-quintal-of-bhukki-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1004-113610-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एक क्विंटल भुक्की लेकर राजस्थान से मोहाली पहुंचा कंटेनर ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एक क्विंटल भुक्की लेकर राजस्थान से मोहाली पहुंचा कंटेनर ड्राइवर गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2024 08:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 11 Apr 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
न्यूज पेपर के लिए इस्तेमाल होने वाले पेपर रोल में छिपाकर ला रहा था भुक्की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम ने एयरपोर्ट चौक से एक ट्रक ड्राइवर को एक क्विंटल भुक्की सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर राजस्थान से चूरापोस्त लाकर मोहाली और इसके आसपास के क्षेत्र में अपने ग्राहकों को सप्लाई देने का आरोप है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ भिंदर निवासी गांव टांडा नयागांव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एसटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी काे मोहाली अदालत में पेश करके 15 अप्रैल तक रिमांड हासिल किया गया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है कि वह भुक्की किस किस को सप्लाई करता है। हैरानी की बात यह है जब देश में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है और पुलिस के जगह जगह नाके लगे हैं, इसके बावजूद आरोपी 100 किलो चूरापोस्त लेकर मोहाली तक पहुंचा गया।
मोहाली एसटीएफ के थाना प्रभारी व इंचार्ज इंस्पेक्टर राम दर्शन ने बताया की एक सूचना के आधार पर एयरपोर्ट चौक पर एक कंटेनर ड्राइवर को रोककर तलाशी तो उसमें से 100 किलो भुक्की बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी राजस्थान से न्यूज पेपर के लिए इस्तेमाल होने वाले रोल की सप्लाई की आड़ में नशे की सप्लाई करता था। अब भी वह भुक्की के थैले उसी रोल में छिपाकर ला रहा था। फिलहाल एसटीएफ ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त कर लिया है और जांच जारी है।