Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Construction of Shri Ram temple started along with beautification of Ajj Sarovar in Kharar.

Mohali News: खरड़ में अज्ज सरोवर के सौंदर्यीकरण के साथ श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू

Tue, 17 Oct 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Construction of Shri Ram temple started along with beautification of Ajj Sarovar in Kharar.
खरड़/मोहाली। 152 साल पुराने ऐतिहासिक स्थल अज्ज सरोवर श्रीराम भवन के नजदीक ही भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सनातन धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार पहली ईंट रखी गई। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर से पहुंचे सरस्वती ग्रुप्स कंपनीज के चेयरमैन सूरज कुमार बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ उनके पुत्र ललित बंसल और पौत्र अभी बंसल और पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। इस समारोह में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से संबंधित नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे। भगवान श्रीराम जी के दादा महाराज अज्ज के नाम से संबंधित खरड़ शहर के ऐतिहासिक अज्ज सरोवर के पंजाब सरकार की ओर से सौंदर्यीकरण किए जाने के प्रोजेक्ट के साथ-साथ खरड़ शहर निवासियों द्वारा श्रीराम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की देखरेख में श्रीराम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। अज्ज सरोवर परिसर के साथ इसकी आधारशिला रखी गई। समिति के प्रधान शशि पाल जैन ने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे आईएएस ललित जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरोवर में बनेगी भगवान श्रीराम की मूर्ति
चन्नी सरकार अज्ज सरोवर को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए 12 करोड रुपये का प्रोजेक्ट लाई थी। उनके टेंडर होने के बाद अब इस सरोवर को विकसित करने का कार्य जारी है। यहां पर एक झील विकसित की जाएगी। इसके आसपास एक टूरिज्म तैयार होगा और यहां पर भगवान श्रीराम की गगनचुंबी मूर्ति सरोवर के मध्य स्थापित की जाएगी जबकि इस सरोवर के करीब ऐतिहासिक मंदिर परिसर में रामायण, महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

10 हजार वर्ग फीट में बनेगा मंदिर
समिति के प्रधान शशि पाल जैन ने बताया कि मंदिर का गुंबद करीब 150 फीट ऊंचा होगा। अज्ज सरोवर की जमीन से करीब 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में मंदिर बनेगा। इस पर 10 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। समिति ने अगले साल रामनवमी पर्व इसी मंदिर परिसर में मनाने का लक्ष्य रखा है। इस मंदिर के निर्माण के साथ-साथ श्री रामायण जी को लिखने वाले महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा को भी मंदिर परिसर में स्थापित किए जाने की मौके पर ही घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न राजनीतिक नेताओं एवं समाज सेवकों ने की घोषणा
इस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ट ने मंदिर निर्माण के लिए 31 लाख, अकाली दल के महासचिव रणजीत सिंह गिल ने पांच लाख, रामबाग ट्रस्ट खरड़ ने दो लाख रुपये, प्रभु दयाल ट्रस्ट ने पांच लाख रुपये, ब्राह्मण सभा ने 51 हजार, अग्रवाल सभा ने एक लाख, सुरिंदर वर्मा ने पांच लाख, सुदर्शन वर्मा ने पांच लाख, ताराचंद गुप्ता और अग्रवाल सभा ने एक-एक लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के पिता जोधा सिंह मान, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने इस निर्माण में सरकार से सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के नेता हरभजन सिंह बाजेड़ी, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग सहित अन्य ने भी योगदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed