फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress workers protested against the AAP government by sweeping the road.

Mohali News: कांग्रेस वर्करों ने सड़क पर झाड़ू बिखेरकर आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jun 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against the AAP government by sweeping the road.
मोहाली। कांग्रेस कार्यकर्ता अरशदीप सिंह की गिरफ्तारी और पंजाब सरकार की कथित धक्केशाही के विरोध में सोमवार को मोहाली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक कुलवंत सिंह के दफ्तर की ओर मार्च करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर झाड़ू बिखेरकर अपना विरोध जताया और संदेश दिया कि जिस प्रकार झाड़ू सड़क पर बिखरी है, उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को बिखेर देगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार की नाकामियों, झूठे वादों और तानाशाही रवैये से तंग आ चुके हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि टांडा के कांग्रेस कार्यकर्ता अरशदीप सिंह को झाड़ू की कथित बेअदबी के नाम पर गिरफ्तार करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सच्चाई, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, ठेकेदार मोहन सिंह बठलाणा, कुलविंदर सिंह संजू, लखविंदर सिंह काला, पूर्व सरपंच अमरीक सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed