फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress workers attacked their own Congress worker in Pirmuchalla

कांग्रेसी वर्करों ने पीरमुछल्ला में अपने ही कांग्रेसी कार्यकर्ता पर किया हमला

Sun, 14 Feb 2021 02:37 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Congress workers attacked their own Congress worker in Pirmuchalla
जीरकपुर। शुक्रवार देर रात गांव पीरमुछल्ला में जरनैल सिंह नाम के शख्स पर उसके घर में घुसकर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कातिलाना हमला कर दिया और उसकी वरना कार के भी शीशे तोड़ दिए। जरनैल का आरोप है कि अगर वह खुद को कमरे में बंद नहीं करता तो हमलावर उसे जान से मार देते। हालांकि जरनैल और उसका परिवार कट्टर कांग्रेसी है। लेकिन बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने जरनैल पर हमला किया है वह भी कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। जिन्हें यह पता लगा था कि जरनैल सिंह अंदर खाते चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवार की मदद कर रहा है। इस पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जरनैल ने ढकोली थाने में लिखित शिकायत दी है और सीसीटीवी फुटेज एसएसपी मोहाली को भी भेजी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डेराबस्सी विधायक एनके शर्मा जरनैल के घर उसका हालचाल जानने पहुंचे थे। जिन्होंने कहा कि कांग्रेसी बौखलाहट में आकर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। जरनैल का आरोप है कि शुक्रवार देर रात उसके दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस सिलसिले में उसे उन्होंने बुलाया था। जब वह पौने 11 बजे झगड़ा खत्म करवाकर वापस घर आ रहे थे तो घर के पास उन्हें गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने घेर लिया और डंडे व किरपाणों से हमला कर दिया। उसने घर में घुसकर जान बचाई पर हमलावरों ने घर में खड़ी वरना कार के शीशे तोड़ दिए। जरनैल ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंची। हमलावरों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद है।
विज्ञापन

कोट्स
इस मामले की शिकायत मेरे पास आई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है। फुटेज में मौजूद हमलावरों की पहचान की जा रहा है। पहचान के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - दीपइंदर सिंह बराड़, एसएचओ ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed