फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress opposed opening of shops 24 hours

Mohali News: चौबीस घंटे दुकान खोलने का कांग्रेस ने किया विरोध

Fri, 28 Jun 2024 05:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Congress opposed opening of shops 24 hours
चंडीगढ़। चौबीस घंटे दुकान खोलने का प्रशासन के फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव यादविंदर मेहता ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों और दुकानदारों से पूछे बिना चौबीस घंटे दुकान खोलने का फैसला लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश है। जनप्रतिनिधि जैसे सांसद, मेयर, पार्षद विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि, मार्किट कमेटियों से बिना विचार-विमर्श किया लागू करना बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन

रात को हर ट्रेड की दुकान खोलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। बहुत गंभीर सवाल उत्पन्न हो रहे हैं। क्या सराफा बाजार रात में खोलना सुरक्षा के मद्देनजर सही रहेगा। कपड़े, पेंट, हार्डवेयर, टेलर, फोटो फ्रेम, मोबाइल, बर्तनों, टॉयज शाॅप, घड़ियों, गिफ्ट शाॅप, कोस्पेस्टिक शाॅप, फर्नीचर, सैलून आदि की दुकानों को रात को खोलना से शहर की व्यवस्था चरमरा जाएगी। एक तरफ नौकरियां बढ़ेंगी तो दूसरी तरफ दुकानदारों का खर्च कई गुना बढ़ेगा। रात की सफाई व्यवस्था, दोगुनी सुरक्षा, बिजली, पानी आदि बहुत सी चीजों की डिमांड दोगुनी हो जाएगी। रात को दवाइयों या खाने-पीने की दुकानों को चौबीस घंटे खोलने के बारे में सोचा जा सकता है। लेकिन रात को बाकी ट्रेड की दुकान खोलना बहुत गंभीर स्थिति पैदा कर देगी। प्रशासन जल्द इस फैसले को वापस ले और इस पर बेहद गंभीर विचार विमर्श करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed