फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress holds candle march against drugs in Mohali; expresses protest by scattering brooms.

Mohali News: नशे के खिलाफ मोहाली में कांग्रेस का कैंडल मार्च, झाड़ू बिखेरकर जताया रोष

Mon, 26 Oct 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Congress holds candle march against drugs in Mohali; expresses protest by scattering brooms.
मोहाली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सरदार बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में गुरुद्वारा अंब साहिब, फेज-8 से फेज-7 तक विशाल कैंडल रोष मार्च निकाला गया। स्वर्गीय परविंदर सिंह झोटा, स्वर्गीय गुलजार सिंह और नशे के कारण जान गंवाने वाले अन्य लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ नशा मुक्त पंजाब की आवाज बुलंद की गई। प्रदर्शन के दौरान झाड़ू बिखेरकर भी रोष जताया गया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परगट सिंह और फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने विशेष रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नशा खत्म करने के दावे जमीनी हकीकत के सामने खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने तस्करों पर सख्त कार्रवाई और सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की। बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार, प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने नशे से प्रभावित युवाओं के इलाज, काउंसलिंग और पुनर्वास के साथ खेल, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बॉक्स: ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
पूर्व मेयर सरदार अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, पूर्व चेयरमैन सरदार हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, पूर्व डिप्टी मेयर सरदार अमरीक सिंह सोमल, एमसी अनुराधा आनंद, कमलप्रीत सिंह बन्नी, रुपिंदर रीना, देविंदर कौर वालिया, प्रदीप टांगरी, हैप्पी मलिक, जसप्रीत गिल, गुरदीप सिंह ढिल्लों, मनजीत सिंह गिल और शम्मी जगतपुरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed