फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Confusion over ceasefire, administration appeals to stay alert, don't panic

Mohali News: सीजफायर पर असमंजस, प्रशासन की अपील-सतर्क रहें, घबराएं नहीं

Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Confusion over ceasefire, administration appeals to stay alert, don't panic
मोहाली। भारत-पाकिस्तान में सीजफायर की घोषणा के बाद शनिवार शाम को व्यापारियों, दुकानदारों, मॉल संचालकों और शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन लोगों का कहना है कि अभी भी इस पर संदेह है। इस घोषणा के बाद भी शनिवार को शहर की स्ट्रीट लाइट बंद रहीं। बाजारों में चहल-पहल अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम थी। हालांकि इस घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन ने पूर्व में दिए सभी तरह के निर्देश वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन

डीसी मोनिका मित्तल के अनुसार अब पहले की तरह दुकानें और शापिंग माल खुले रहेगें।लोगों का कहना था कि एक-दो दिन में लोगों की दिनचर्या पहले की तरह पटरी पर लौट आएगी। पिछले कई दिनों से भारत-पाक के बीच तनातनी के मद्देनजर भीषण युद्ध की संभावना जताई जा रही थी। शनिवार को जैसे ही शाम को सीजफायर के बारे में टीवी और सोशल मीडिया पर खबरें आनी शुरू हुईं तो शहरवासियों को राहत मिलने लगी। शनिवार शाम को लोग प्रार्थना करते नजर आए कि यह शांति स्थायी हो और दोनों देशों में अमन-चैन कायम रहे।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने भारतीय सेना को बधाई देकर इस क्रम के लिए केंद्र की भाजपा सरकार का भी धन्यवाद किया। इसके अलावा जिलेभर में संभावित जंग के बाद तीन दिन के लिए जिले के सरकारी और निजी स्कूल और कालेज बंद कर दिए गए थे। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उम्मीद है कि सोमवार से सरकारी, निजी स्कूल और सरकारी काॅलेज खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत चुप नहीं बैठेगा
भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध अपना अडिग रुख कायम रखा है। आगे भी ऐसा ही करता रहेगा। अगर इसके बाद भी पाक ने कोई हरकत की तो भारत चुप नहीं बैठेगा। - कर्नल एसएस सोही, सेवानिवृत्त, प्रधान एक्स सर्विसमैन सेल




सीयू में आनलाइन होंगे पेपर
यूनिवर्सिटी की तरफ से जितने भी पेपर 9 मई और उसके बाद लिए जाने थे, उसे ऑनलाइन कर दिया गया था। इसके बाद जो भी दिशा-निर्देश आएंगे उसके मुताबिक ही परीक्षाएं करवाए जाएंगे। - डॉ. जीएस बराड़, रजिस्ट्रार, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed