फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Confirmation of cholera outbreak in Peermuchalla, seven out of ten water samples failed, one girl died of disease

पीरमुछल्ला में हैजा फैलने की पुष्टि, दस में से पानी के सात सैंपल आए फेल, एक लड़की की बीमारी से हुई मौत

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Confirmation of cholera outbreak in Peermuchalla, seven out of ten water samples failed, one girl died of disease
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में सेहत विभाग ने हैजा फैलने की पुष्टि की है। यहां से लिए गए दस में से सात पानी के सैंपल फेल आए हैं। इनमें बैक्टीरिया की मिलावट होने की पुष्टि हुई है। वहीं क्षेत्र में बुधवार को 17 नए डायरिया के मरीज सामने आए हैं। अब डायरिया के मरीजों की संख्या 272 पहुंच गई है। जिनके लिए गए खून के सैंपलों में 35 में हैजे की पुष्टि हुई है। इस क्षेत्र के लोग सुविधा केंद्र में लगाए गए मेडिकल कैंप में अपना चेकअप करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं बुधवार को प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पुनीत बांसल और नगर काउंसिल जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा की सांझी टीम ने मौके का जायजा लिया। जिन्होंने बाद में एसएमओ पौमी चथरथ से मुलाकात कर हालातों की जानकारी ली और उसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी। मीडिया से बात करते हुए नायब तहसीलदार पुनीत बांसल ने बताया कि बुधवार तक डायरिया से प्रभावित 272 मरीजों का चेकअप किया जा चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को डायरिया के 17 नए मरीज सामने आए हैं। 10 के करीब नए मरीज ढकोली के सरकारी अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। 13 मरीजों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। नगर काउंसिल द्वारा पीरमुछल्ला में पानी के टैंकरों के माध्यम से लोगों को क्लोरिन युक्त पानी मुहैया करवाया जा रहा है। हालांकि आज जांच के दौरान एक ही पानी का टैंकर दिखाई दिया। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा समय -समय पर पानी के टैंकर जरूरत के अनुसार मुहैया करवाए जा रहे हैं। वीरवार सुबह 10 बजे पीजीआई की एक टीम भी डायरिया के मरीजों की जांच के लिए ढकोली अस्पताल पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed