फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Computer teachers raised slogans against the government by holding a fury rally

कंप्यूटर शिक्षकों ने रोष रैली कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 13 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Computer teachers raised slogans against the government by holding a fury rally
खरड़। कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के नेतृत्व में पंजाब भर के कंप्यूटर अध्यापकों की ओर से मांगों को लेकर खरड़ के आर्मी ग्राउंड में राज्य स्तरीय रोष रैली करके पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान गुरविंदर सिंह तरनतारन, कुलविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह टोहड़ा, रवीइंद्र सिंह मंडेर व हरजीत सिंह संधू समेत अन्य नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह सोसाइटी में 2011 से रेगुलर हैं परंतु उन्हें अभी तक सरकार द्वारा बनते सरकारी कर्मचारियों वाले भत्ते नहीं दिए जा रहे हैं। अब तक लगभग 70 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है परंतु उन्हें सरकार की तरफ से कोई लाभ नहीं दिया गया है। उन्होने मांग की कि कंप्यूटर अध्यापकों के नियुक्ति पत्रों में दर्ज पंजाब सिविल सर्विसिज नियम लागू किए जाएं और कंप्यूटर अध्यापकों को बनते लाभ इंटर्स रिलीफ, मेडिकल छुट्टियां व सीपीएफ आदि सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से सिविल रेस्ट हाउस के पास सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया। इसे तुरंत लांडरा रोड की ओर मोड़ कर मोहाली चंडीगढ़ जाने वाले ट्रैफिक को भेजा गया। प्रशासन व पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे बैठक करवाने संबंधी यूनियन के नेताओं को लिखित में आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरजीत सिंह संधू, अनिल ऐरी, परमिंदर सिंह भुल्लर, हरमिंदर सिंह संधू, हरप्रीत सिंह, करणवीर सिंह, सिकंदर सिंह, अमृत गर्ग, जसविंदर सिंह, जगसीर सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रकाश सिंह, जगजीत सिंह, राकेश सिंह, जगदीश शर्मा, हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह मोगा प्रेस सचिव, सत्या सरूप, रोबिन शर्मा व गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed