फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Computer teacher cancel Jalandhar rally

डीजीएसई के आश्वासन पर जालंधर रैली स्थगित

Fri, 11 Oct 2013 01:28 AM IST
अमर उजाला, मोहाली।
अमर उजाला, मोहाली। Updated Fri, 11 Oct 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
Computer teacher cancel Jalandhar rally
कंप्यूटर टीचर यूनियन ने जालंधर में शनिवार को होने वाली अपनी राज्यस्तरीय रोष रैली स्थगित कर दी है। यूनियन ने यह निर्णय डीजीएसई कुमार राहुल से हुई मीटिंग के बाद लिया।
विज्ञापन


डीजीएसई ने टीचरों को आश्वासन दिया है कि उनकी जो मांगें विभागीय स्तर पर पूरी की जा सकती हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही उनकी मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन


वीरवार को कंप्यूटर टीचर यूनियन के प्रधान गुरविंदर सिंह की अगुवाई में यूनियन मेंबरों ने डीजीएसई से मुलाकात की। उन्होंने अपनी मांगों के बारे में डीजीएसई को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचरों की मांगों सुनने के बाद डीजीएसई कुमार राहुल ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को तुरंत पूरा किया जाएगा। इसके बाद यूनियन ने अपनी राज्यस्तरीय रोष रैली स्थगित कर दी।


मीटिंग में यूनियन के उप प्रधान हरजीत सिंह, महासचिव अमरदीप सिंह, संयुक्त सचिव गुरदीप सिंह बैंस, सहायक प्रेस सचिव नवतेज गिल मोहाली, अनुदीप सिंह कपूरथला, लखविंदर सिंह फिरोजपुर, हरभगवान सिंह मोगा, गुरप्रीत सिंह, जगपाल सिंह, जगदीश शर्मा, जफरदीन खान, हरजीत सिंह और नरिंदर कुमार समेत कई टीचर शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed