{"_id":"67ad07d36f4898ec96020561","slug":"complaint-given-to-sdm-for-deducting-tax-at-bhagomajra-toll-plaza-of-the-car-parked-in-the-house-mohali-news-c-71-1-mli1005-125530-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: घर में खड़ी गाड़ी का भागोमाजरा टोल प्लाजा पर टैक्स काटने पर एसडीएम को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: घर में खड़ी गाड़ी का भागोमाजरा टोल प्लाजा पर टैक्स काटने पर एसडीएम को दी शिकायत
विज्ञापन
खरड़। जनहित विकास मंच के प्रधान रणजीत सिंह हंस ने खरड़ के एसडीएम को एक शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी घर में खड़ी गाड़ी का टोल टैक्स खरड़ के पास स्थित भागोमाजरा टोल प्लाजा के अधिकारियों द्वारा टोल काट लिया गया है।
उन्होंने लिखा है कि 1 फरवरी को वह अपनी गाड़ी से भागोमाजरा टोल प्लाजा से गुजरे थे। उस समय और वापसी के समय उनका टोल टैक्स काटा गया था। 9 फरवरी को उन्होंने टोल प्लाजा क्राॅस ही नहीं किया बल्कि वह अपनी गाड़ी द्वारा खानपुर से होकर मंडेर नगर अपने किसी जानकार के घर गए थे, लेकिन रात को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि 11.38 मिनट पर फास्ट टैग द्वारा 110 रुपये टोल काटा गया है। उन्होंने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि टोल टैक्स वाले एक-दो किलोमीटर के पास की सड़कों से गुजरने वाले वाहनों से भी वसूली करते हैं। उन्होंने एसडीएम को इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।