फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   commercial building lenter fell in peer muchalla

पीरमुछल्ला में कामर्शियल बिल्डिंग का लेंटर गिरा, तीन घायल

Sat, 05 Oct 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
commercial building lenter fell in peer muchalla
पीरमुछल्ला में निर्माणाधीन कामर्शियल बिल्डिंग की छत गिर गई। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। पीरमुछल्ला में शुक्रवार रात करीब 7.45 बजे होटल वी-5 के सामने दो मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग तीसरी मंजिल का लेंटर डालते समय अचानक गिर गई। घायल तीन लोगों को तत्काल पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह, एसएचओ ढकोली सुमित मोर, अपने पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद दमकल विभाग के मुलाजिम बलजीत सिंह ने बताया कि मलबा हटा लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंचे नगर काउंसिल के एमई मुकेश राय ने बताया कि बिल्डिंग में तीसरी मंजिल का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है। इसे लेकर नगर काउंसिल की ओर से बिल्डिंग मालिक को नोटिस दिया जा चुका है। बिल्डिंग का नक्शे के हिसाब से निर्माण नहीं किया गया है। बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीरमुछल्ला में निर्माणाधीन बिल्डिंग में तीसरी मंजिल का लेंटर डाला जा रहा था। बिना पिलर के प्रॉपर सपोर्ट के होने के चलते तीसरी मंजिल का लेंटर दूसरी मंजिल पर जा गिरा और दूसरी मंजिल की छत भी उसके साथ धराशाई हो गक्त्रस्। इस पूरे बिल्डिंग में 10 मजदूर काम कर रहे हैं। जब तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था तब तीन मजदूर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। तभी अचानक लेंटर नीचे गिर गया। उस समय अपने बचाव के लिए मजदूर कैलाश ने तीसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। उसे हेड इंजरी हुई है। इसके अलावा उसके चेहरे, हाथ व पैर पर भी काफी चोटें आईं हैं। वहीं दूसरा मजदूर काले शर्मा लेंटर के साथ ही गिरा तो उसे हल्की चोटें आईं हैं। इसके अलावा तीसरे मजदूर को भी हल्की चोटें आईं हैं। खबर लिखे जाने तक उसके नाम की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed