{"_id":"611824458ebc3ee067779f9f","slug":"colony-residents-are-facing-the-brunt-of-the-negligence-of-congressmen-nk-sharma-mohali-news-pkl4235133155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे कॉलोनी वासी : एनके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे कॉलोनी वासी : एनके शर्मा
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना की एकता विहार कॉलोनी में पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स होकर घरों में सप्लाई होने के कारण पिछले दिनों यहां डायरिया फैल गया। इस कारण 350 लोग डायरिया की चपेट में आ गए और दो लोगों की इससे मौत हो गई। दूसरी ओर, एकता विहार कॉलोनी वासियों की सुध लेते हुए शिअद विधायक एनके शर्मा की ओर से डायरिया पीड़ित मरीजों के लिए पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य की जांच को लेकर शिविर का आयोजन करवाया गया। इसमें डाक्टरों ने मरीजों की जांच करते हुए उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की। इसके अलावा दो एंबुलेंस का प्रबंध भी करवाया, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।
कांग्रेसियों और परिषद अधिकारियों की लापरवाही
हलके का विधायक होने के नाते हलके का हर क्षेत्र मेरे परिवार का हिस्सा है। उनकी हर संभव मदद के लिए उनके साथ हूं। जो लोगों में डायरिया फैला है यह सब कुछ कांग्रेस नेताओं और नगर परिषद अधिकारियों की ओर से की जा रही लापरवाही से हुआ है। वहीं, बड़ी बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी डायरिया से पीड़ित मरीजों के लिए कोई राहत मुहैया नहीं करवाई गई, बल्कि प्रदेश के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी यहां यह समस्या देखने जरूर पहुंचे। लेकिन समस्या का हल करने के बजाय लीपापोती की राजनीति करके चले गए। बड़ी गलती यह है कि उन्होंने सेहत मंत्री होने बावजूद न तो डायरिया से पीड़ित मरीजों के लिए दवाइयों का प्रबंध किया और न ही पीड़ित परिवारों के लिए किसी तरह की राहत की घोषणा की। - एनके शर्मा, शिअद हलका विधायक।
खुद जिम्मेदार शिअद विधायक ही कर रहे दिखावा : ढिल्लों
बलटाना में एकता विहार कॉलोनी के डायरिया मरीजों के लिए शिविर लगाकर शिअद विधायक एनके शर्मा मसीहा बनने की कोशिश कर रहे हैं, जो एक दिखावा है और ज्यादा कुछ नहीं। दरअसल यह समस्या शिअद विधायक एनके शर्मा के शासनकाल के दौरान की ही है, और इसके लिए वहीं जिम्मेदार हैं। जिन विकास कार्यों के नाम पर शिअद विधायक ने करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे किए हैं, अब जाकर उनकी पोल एकता विहार कॉलोनी में पैदा हुई समस्या से खुल गई। जिसमें जमींदोज (अंडरग्राउंड) पानी और सीवरेज की लाइन को एक साथ सटाकर जोड़ा हुआ था। वहीं, हम एकता विहार कॉलोनी में पैदा हुई समस्या का समाधान करने में जुटे हुए हैं, जल्द ही पीड़ितों की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
- उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद।